Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ गए होश!

उज्जैन : एक युवती के साथ दिल्ली से उज्जैन पहुंचे विशेष वर्ग के युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. युवक व युवती एक होटल में ठहरे थे. इसकी जानकारी बजरंग दल को लगी. बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवक को बुलाकर पकड़ लिया. युवक से उसका नाम पूछा गया. जैसे ही युवक ने अपना नाम बताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

युवक को पुलिस अपने साथ थाने ले गई. युवक पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है. पुलिस अब युवक के परिजनों से संपर्क कर उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है. बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया “महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटल में ये युवक एक हिंदू युवती के साथ रुका था. लड़का दिल्ली का जबकि लड़की हिमाचल की रहने वाली है.” कुशवाह ने दावा किया युवक के फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं.

युवक दिल्ली का और युवती हिमाचल की

थाना महाकाल प्रभारी गगन बादल ने बताया “युवक दिल्ली का है और युवती हिमाचल के कसौली की है. युवती महाकाल दर्शन करने गई थी, युवक बाहर ही था. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के परिजनों से संपर्क किया है. दोनों परिवारों के बीच भी मित्रता है. मामले की जांच की जा रही है. दो दिन पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. उस युवक की भी पिटाई की गई थी.”

दो दिन पहले भी ऐसा मामला सामने आया

दो दिन पहले पकड़ा गया युवक भगवा कपड़ों में था और माथे पर तिलक, गले मे रुद्राक्ष माला भी पहने था. उसने खुद को शिव भक्त बताया था. वह उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में रुका था. वह मोहाली से उज्जैन आया था. इस युवक के साथ भी एक युवती होटल में रुकी थी.