Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

चंडीगढ़: पंजाब में बुनियादी ढांचे के विकास और ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को ज़ीरकपुर बाईपास से जोड़ने के लिए 6-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर (Spur) के निर्माण के लिए 1,463.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। उक्त जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है।

PunjabKesari

इस प्रोजेक्ट से जुड़े मुख्य लाभ निम्नानुसार हैं:
ट्रैफिक से राहत:
 यह कोरीडोर ट्राइसिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा होगा, जो मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्य शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम को कम करेगा।

मुख्य हाईवे पर दबाव घटेगा: नए मार्ग के बनने से NH-44, NH-205A और NH-152 जैसे व्यस्त हाइवे पर ट्रैफिक का बड़ा दबाव कम होगा।

हिमाचल जाने की सुविधा: यह प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश, खासकर शिमला क्षेत्र के लिए सीधी और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह नया 6-लेन कोरीडोर आने वाले समय में पंजाब और पड़ोसी राज्यों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।