Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

राहुल ने गलत नंबर डायल कियाः हरदीप पुरी

एपस्टीन फाइल पर लंबी चुप्पी के बाद केंद्रीय मंत्री का बयान

  • उन्हें ईमेल को पढ़ना चाहिए था

  • खुद एपस्टीन ने दोमुहां कहा था

  • नेता प्रतिपक्ष में गंभीरता नहीं है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कांग्रेस नेता के दावों को बेबुनियाद और हास्यास्पद बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को तथ्यों की सही जानकारी नहीं है। पुरी ने कहा कि उनके बारे में बात करके राहुल गांधी ने गलत नंबर डायल कर दिया है।

विवादास्पद अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के साथ नाम जुड़ने पर सफाई देते हुए पुरी ने बताया कि उनकी मुलाकातें पूरी तरह से पेशेवर थीं। उन्होंने कहा, मैं 2009 से 2017 के बीच न्यूयॉर्क में भारत का राजदूत और बाद में एक अंतरराष्ट्रीय थिंक-टैंक से जुड़ा था। उस दौरान 8 सालों में मेरी एपस्टीन से केवल 3 या 4 बार मुलाकात हुई, वह भी एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में।

पुरी ने एक ईमेल का हवाला देते हुए बताया कि खुद एपस्टीन ने उनके बारे में क्या सोचा था। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को वे ईमेल ठीक से पढ़ने चाहिए थे। एक ईमेल में एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था। इसका कारण यह था कि मैं उनके उन कामों में बिल्कुल फिट नहीं बैठता था जिनके लिए वे कुख्यात थे। मेरी बातें केवल भारत की अर्थव्यवस्था, डिजिटल इंडिया और निवेश के अवसरों तक सीमित रहती थीं, जो उन्हें पसंद नहीं आता था।

मंत्री पुरी ने राहुल गांधी के आरोपों को मनोरंजन और मूर्खतापूर्ण करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद में बयान देकर भाग जाते हैं और जवाब सुनने का साहस नहीं दिखाते। उन्होंने कहा कि एक तरफ वे नेता हैं जो देश को 10वीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में लगे हैं, और दूसरी तरफ ऐसे युवा नेता हैं जो विदेशी संस्थाओं के फैलाए गए झूठ को देश की संसद में दोहराते हैं।

राहुल गांधी द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार सौदे को आत्मसमर्पण बताने पर पुरी ने कहा कि यह सौदा भारत के हित में है और इससे आयात शुल्क में भारी कमी आएगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को डेड इकोनॉमी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले शब्दकोश देखना चाहिए, क्योंकि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है।