Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

रांची को भी इंदौर जैसे हादसे का इंतजार?

पाहन की जमीन पहनई जमीन खरीद ली भाजपा नेता ने

  • कई महीनों से है ऐसी बदतर स्थिति

  • गंदे पानी से संक्रमण का खतरा बढ़ा

  • प्राकृतिक बहाव का रास्ता बंद किया है

राष्ट्रीय खबर

रांचीः पुरानी रांची से जल संक्रमण से लोगों की जिंदगी खतरे में है। मजेदार बात है कि यह स्थिति कोई नई नहीं है बल्कि पिछले कई महीनों से यह स्थिति जारी है। जहां पर नाली के प्राकृतिक निकास को बंद कर दिया गया है। आस पास का तमाम गंदा पानी वहां न सिर्फ एकत्रित हो रहा है बल्कि जमीन के नीचे रिसता जा रहा है। वहां से गुजरने वाले वाहन भी इसी प्रदूषित जल को आगे तक फैला रहे हैं। जहां पर यह जल जमाव है, ठीक वहीं पर नगर निगम द्वारा स्थापित पानी की टंकी भी है। लिहाजा गंदे जल का संक्रमण और आगे फैलने का खतरा और बढ़ जाता है।

इस स्थिति की जानकारी लेने के क्रम में नई जानकारी यह मिली कि दरअसल यह पूरी जमीन किसी पाहन को उसकी पहनई के लिए दी गयी थी। पुरानी वाशिंदों के मुताबिक पाहन को अपने परिवार के भरण पोषण के लिए यह जमीन दी गयी थी ताकि वह खेती बारी कर अपने परिवार का पेट पाल सके। पहले यहां पर मेला भी लगता था।

लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के मुताबिक इस विशाल भूखंड को किसी कंपनी ने खरीदा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि दरअसल इसे भाजपा के एक प्रभावशाली नेता ने खरीदा है। अब इस बात का उत्तर किसी के पास नहीं है कि पाहन की जमीन किन हाथों से होते हुए बिल्डर के हाथों बिकी है।

दूसरी अजीब स्थिति यह है कि हेमंत सोरेन के जमीन खरीद पर लगातार बयान देने वाले तमाम भाजपा नेता इस स्थिति को जानकर भी चुप्पी साध गये हैं। वरना हेमंत सोरेन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के वक्त हर स्तर पर आक्रामक बयानबाजी का दौर चालू था। भाजपा से अलग राजनीति करने वाले स्थानीय नेता भी इस मुद्दे पर कुछ कहने से कन्नी काट रहे हैं। इससे खतरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है

नगर निगम की तरफ से हर सप्ताह इसकी सफाई के लिए अनेक बड़े वाहन लगाये जाते हैं। इन वाहनों के संचालन पर हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं। ऐसी स्थिति तब है जबकि नाली का प्राकृतिक बहाव को बहाल करने में एक घंटे से भी कम समय लगना है और गंदे पानी का प्रवाह प्राकृतिक तौर पर हरमू नदी की तरफ बढ़ जाएगा।

पर नेताजी की जमीन पर बने दीवार को तोड़ने का साहस कोई नहीं जुटा पाया है। वहां के कई दुकान भी इसी वजह से बंदी की कगार पर पहुंच गये हैं क्योंकि गंदे पानी को पार कर ग्राहक वहां नहीं आ रहे हैं। कुल मिलाकर सिर्फ एक भाजपा नेता के अगले प्रोजेक्ट के बहाने पुरानी रांची में रहने वालों का जीवन खतरे में डाला जा रहा है। इंदौर में कैसे लोग गंदा पानी पीकर मरे थे, यह नये सिरे से बताने की आवश्यकता नहीं है।

#RanchiHealthCrisis #WaterContamination #SaveOldRanchi #LandEncroachment #PublicSafetyFirst