Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से... Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Noida Double Decker Bus: नोएडा की सड़कों पर दौड़ेंगी मुंबई जैसी लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेटर नोएडा का रूट मैप तैयार

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की तर्ज पर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में भी डबल डेकर बस चलेंगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत सात डबल डेकर बसे नोएडा पहुंच चुकी हैं. इन बसों के आने से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. इन बसो का संचालन नोएडा डिपो से किया जाएगा.

अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नोएडा डिपो से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी. लोगों को लग्जरी बस में सफर करने का एक अच्छा और बेहतर विकल्प भी मिलेगा, हालांकि नोएडा परिवहन विभाग की ओर से अभी इनका किराया निर्धारित नहीं किया गया है.

एक बस की कितनी होगी क्षमता?

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया नोएडा में डबल डेकर बसें मुंबई की तर्ज पर चलाई जाएंगी. इन बसों के संचालन से न सिर्फ यात्री क्षमता बढ़ेगी बल्कि ट्रैफिक का दबाव भी कुछ हद तक काम होगा. एक डबल डेकर बस में 60 से अधिक यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी, जिससे कम बसों में ज्यादा यात्रा को सफर की सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और वेस्ट नोएडा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रमुख रूटों पर किया जाएगा. इसका उद्देश्य उन इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी देना है, जहां लंबे समय से सार्वजनिक वाहन की कमी महसूस की जा रही थी.

कब शुरू होगा संचालन?

मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहले बसों का ट्रायल रन किया जाएगा. ट्रायल के दौरान रूट स्टॉप और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आलंकन किया जाएगा. दैनिक यात्रियों को देखते हुए बसों का किराया भी संचालन से पहले ही निर्धारित कर दिया जाएगा, ताकि कम किराए में बेहतर सुविधा मिल सके. इसके बाद सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारी के बाद ही इन बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा. उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह बसे आम यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकेंगी.