Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस से बातचीत में कहा कि यदि मेरा एनकाउंटर सिद्धू मूसेवाला की तरह हो जाता है, तो इसका सीधा जिम्मेदार पंजाब का डी.जी.पी. गौरव यादव होगा। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है और पंजाब का डी.जी.पी. केवल भगवंत मान और केजरीवाल को खुश कर रहा है।

मजीठिया ने कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और मैं अपनी लड़ाई लड़ूंगा। मैं इस सरकार के सामने कभी नहीं झुकूंगा, भले ही मेरे ऊपर एक के बजाय दस केस भी दर्ज कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. की मजबूरी है कि उसे केजरीवाल को खुश रखना है और यदि वह ऐसा नहीं करता तो अगली सुबह ही सस्पेंड हो जाएगा।

जब डी.जी.पी. को पता होगा कि मुझे कोई हटा नहीं सकता, तो वह कानून को प्राथमिकता देगा, न कि केजरीवाल और भगवंत मान को। उन्होंने कहा कि मैं डी.जी.पी. के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन डी.जी.पी. नियमों के अनुसार ही नियुक्त किया जाना चाहिए। मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब में जो हालात बनाए हैं, वह बहुत गलत है। उन्होंने विरोधी पार्टियों से कहा कि अपने हितों को छोड़कर हमें पंजाब के हितों के लिए एकजुट होने की जरूरत है।