Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि... MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे...

आस्था पर चोट से भड़का आक्रोश: शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम, सड़कों पर लगा घंटों लंबा जाम

सागर: बीना के पास भरछा गांव में असामाजिक तत्वों ने भगवान शिव परिवार की मूर्तियां तोड़कर आग लगाने का प्रयास किया. घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए. ग्रामीणों ने उत्तरप्रदेश के बालावेहट जाने वाले रोड पर चक्काजाम कर दिया. इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.

गुस्साए ग्रामीण उतरे सड़क पर

भरछा गांव में मंदिर में तोड़फोड़ से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग हनुमान मंदिर के पास जमा हो गए. लोगों ने तोड़फोड़ करने वाले की तलाश शुरू की. जब आरोपी नहीं मिला तो गुस्साए ग्रामीणों ने यूपी जाने वाले मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया.

गांव के राहुल सिंह राजपूत, संदीप लोधी, अनुज सिंह राजपूत ने बताया “बुधवार देर रात मंदिर में तोड़फोड़ की गई. आरोपी शराब के नशे में था.”

आरोपी पहले भी ऐसी घटनाएं कर चुका है

ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है. ग्रामीणों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है. इसके साथ ही उसका काला मुंह करके गांव में घुमाया जाए और फिर जेल भेजा जाए. चक्काजाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई. चक्काजाम की खबर पाते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश दी.

सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश

ग्रामीणों का कहना है कि तोड़फोड़ करने वाला पागल नहीं है. वह जान-बूझकर ऐसी हरकतें करता है, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो. ऐसे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा. वहीं, एसडीएम मनोज चौरसिया का कहना है “घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल भेजा गया है. गांव के एक व्यक्ति ने मंदिर में तोड़फोड़ की है. पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.”