Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें

चार दशक के लंबे अंतराल के बाद रिलीज होगी मूवी

रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा और हेमामालिनी की पिक्चर

  • पुत्र के निधन से निर्माता टूट गये थे

  • विदेश से लौटने के बाद दोबारा सक्रिय

  • गुणवत्ता में सुधार के लिए ए आई तकनीक

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः  सिनेमा के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि शूटिंग पूरी होने के लगभग चार दशक बाद कोई फिल्म दर्शकों तक पहुँचे। सुपरस्टार रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म हम में शहंशाह कौन आखिरकार 37 साल के लंबे इंतजार के बाद इस साल अप्रैल में रिलीज होने के लिए तैयार है।

इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक हरमेश मल्होत्रा ने किया था, लेकिन वे फिल्म की रिलीज देखने के लिए जीवित नहीं रहे। फिल्म के निर्माण के दौरान ही निर्माता राजा राय के साथ एक हृदयविदारक घटना घटी। शूटिंग पूरी होने के बाद, राजा राय अपने व्यवसाय के सिलसिले में विदेश चले गए थे। इसी दौरान उनके छोटे बेटे का आकस्मिक निधन हो गया। पुत्र के शोक में डूबे राजा राय ने खुद को फिल्म जगत और इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह काट लिया।

समय बीतता गया और फिल्म के निर्देशक हरमेश मल्होत्रा और खलनायक की भूमिका निभाने वाले महान अभिनेता अमरीश पुरी का भी निधन हो गया। निर्माता की व्यक्तिगत त्रासदी और मुख्य टीम के सदस्यों के चले जाने के कारण यह फिल्म डिब्बों में बंद होकर रह गई।

हम में शहंशाह कौन न केवल अपनी देरी के लिए, बल्कि अपनी भारी-भरकम स्टार कास्ट के लिए भी चर्चा में है। फिल्म में शामिल कलाकारों में रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, अनीता राज, प्रेम चोपड़ा और शरद सक्सेना। संगीत: मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, गीत: आनंद बख्शी।

चूंकि फिल्म 37 साल पहले पुरानी तकनीक और कैमरों से शूट की गई थी, इसलिए आज के दौर के दर्शकों के लिए इसकी गुणवत्ता में सुधार करना एक बड़ी चुनौती थी। निर्माता राजा राय ने अब इस फिल्म को आधुनिक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया है। एआई तकनीक के जरिए फिल्म के दृश्यों को साफ किया गया है और साउंड क्वालिटी को सुधारा गया है ताकि यह थिएटर में आज की फिल्मों जैसा अनुभव दे सके।

यह फिल्म बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के उस दौर की याद दिलाएगी जब मसाला फिल्मों का बोलबाला था। दशकों तक धूल फांकने के बाद, इस फिल्म का पर्दे पर आना न केवल दिवंगत कलाकारों को एक श्रद्धांजलि होगी, बल्कि सिनेमा प्रेमियों के लिए एक दुर्लभ अनुभव भी होगा।