Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Mandi News: बायोमेट्रिक सिस्टम पर छिड़ी सियासत, टूटे पैर लिए मंडी पहुंचा किसान; अर्जुन चौटाल... झारखंड में फिर भड़का भाषा विवाद: सड़कों पर उतरी भाजपा, भोजपुरी-मगही को स्थानीय सूची में शामिल करने क... Pakur News: पाकुड़ में बंद पड़ी खदान से युवक का शव बरामद, 4 दिनों से था लापता; परिजनों में मचा कोहरा... Railway Week 2026: रेल सप्ताह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेलकर्मी सम्मानित, मंडल रेल प्रबंधक ने प्र... Jharkhand Politics: झारखंड में SIR पर सियासत तेज, भाजपा की BLA के साथ बड़ी बैठक; कांग्रेस ने भी बनाय... World Homeopathy Day 2026: रांची के ये नामी MBBS और MD डॉक्टर क्यों करते हैं होम्योपैथी से इलाज? जान... IIM Ranchi Initiative: नक्सल प्रभावित बुड़िकाई गांव में जली शिक्षा की लौ, IIM रांची की पहल से 35 बच्... Jharkhand Weather Update: झारखंड में थमा बारिश का दौर, अब सताएगी गर्मी; सरायकेला में पारा सबसे हाई Election Commission: SIR को लेकर चुनाव आयोग सख्त, राज्यस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए गए ये कड़े ... Jharkhand News: झारखंड के जनजातीय भाषा विभाग में शिक्षकों का भारी टोटा, 40 साल से नहीं हुई एक भी नई ...

Manipur Politics: मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद ने ली नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म हो गया है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया. इसमें तत्काल प्रभाव से इसे खत्म करने का ऐलान किया गया. इसके साथ ही राज्य को नया सीएम भी मिल गया है. युमनाम खेमचंद ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने लोकभवन में उनको शपथ दिलाई.

मेतई सुमदाय से ताल्लुक रखने वाले 62 साल के खेमचंद सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक और पेशे से इंजीनियर रहे हैं. वो बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री थे. इसके साथ ही 2022 में वो मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे. खेमचंद आरएसएस के करीबी माने जाते हैं.

बीते दिन चुने गए थे विधायक दल के नेता

बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार को बैठक हुई थी. इसमें खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था. इस चुनाव के लिए बीजेपी आलाकमान नेराष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को आब्जर्वर नियुक्त किया था. बता दें किमुख्यमंत्री की रेस में गोविंद दास और टी विश्वजीत सिंह सबसे आगे थे.

गोविंद दास 7 बार के विधायक हैं. उन्हें बिरेन सिंह का समर्थन भी है. बता दें कि विधायकों की बैठक पहले इंफाल में होनी थी लेकिन कुकी समुदाय के पार्टी से जुड़े विधायक दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करना चाहते थे.

मैतेई और कुकी के बीच संघर्ष

मई 2023 में मैतेई और कुकी जातियों के बीच जातीय हिंसा हुई. इसमें अब तक 260 से अधिक लोग मारे गए. हजारों लोग बेघर हो गए. पिछले साल 13 फरवरी को बीरेन सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दिया. फिर केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था.

60 सदस्यीय विधानसभा वाले मणिपुर में बीजेपी के पास कुल 37 विधायक हैं. एनडीए के सहयोगी दल में एनपीपी के 6 और नागा पीपुल्स फ्रंट (एपीएफ) के भी 5 विधायक हैं. मणिपुर में पहली बार 13 फरवरी, 2025 को 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. फिर अगस्त 2025 में इसे और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था.