Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

रांची SSP का बड़ा एक्शन: जुआ और ब्राउन शुगर के धंधेबाजों को संरक्षण देने वाले 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

रांचीः राजधानी में जुआ और ब्राउन शुगर के अवैध धंधे को सरंक्षण देने में कथित संलिप्तता के आरोप में एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस पदाधिकारी-कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. कुछ दिन पूर्व पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह लोग जुआ खेलने वाले लोगों से पैसा की वसूली कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला

रांची पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों को एसएसपी रांची ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन सभी पर जुआ खिलाने वालों को संरक्षण देने और पैसे लेकर प्रतिबंधित नशीली दवा ब्राउन शुगर की बिक्री की अनुमति देने के गंभीर आरोप लगे हैं. बता दें कि बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ था. पहले वीडियों में पुलिसकर्मी जुआ खेल के बदले पैसे लेते नजर आ रहे थे. जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल वैन के जवानों पर ब्राउन शुगर बेचने की अनुमति के एवज में पैसे मांगने का सनसनीखेज दावा किया था. सभी निलंबित पुलिसकर्मी मुख्य रूप से टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे.

विभागीय कार्रवाई भी शुरू

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने इन पुलिस वालों के निलंबन के साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. सिटी एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है, जिसमें पुलिसकर्मी अनैतिक कामों में लिप्त पाए गए हैं.