Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राम मंदिर मुद्दे पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री मोदी हाईकोर्ट से आंशिक राहत मिलते ही टीएमसी पर कार्रवाई भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री का पूरा बचाव किया उत्तेजित वकील ने सुप्रीम कोर्ट के इजलास में हंगामा कर दिया हंस चुगेगा दाना और कौवा मोती खाएगा.. .. .. .. शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि'

Madhepura Road Accident: मधेपुरा में बेकाबू हाइवा ने कार को रौंदा, 4 युवकों की मौके पर ही मौत; इलाके में मचा कोहराम

बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों के चिराग बुझा दिए. यह दर्दनाक घटना सदर थाना क्षेत्र के बीएन मंडल यूनिवर्सिटी और बिजली बोर्ड के पास हुई. एक तेज रफ्तार हाइवा और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा शनिवार सुबह करीब 5 बजे का है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर सन्नाटा था तभी अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. एक तेज रफ्तार हाइवा और कार के बीच सीधी भिड़ंत हो गई थी. टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक गाड़ी के भीतर ही बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं.

मृतकों की हुई पहचान

शुरुआत में मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने चारों युवकों की पहचान कर ली है. मृतकों में सोनू कुमार (30 वर्ष) निवासी गुलजारबाग, साहिल राज (25 वर्ष), निवासी मस्जिद चौक, साजन कुमार निवासी आनंदपुरा और रूपेश कुमार निवासी धुरगांव के रूप में हुई.

प्रशासनिक कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश

सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यूनिवर्सिटी और रिहायशी इलाकों के समीप ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.