Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

Weather Update: दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ ठंड, पहाड़ों पर 5 दिन बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश का डबल अटैक

दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है. आज सुबह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में घना कोहरा रहा, जिस कारण विजिबिलिटी कम रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने से शीतलहर कम होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

घने कोहरे का कारण आज कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 16 जनवरी इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रहा. IMD के अनुसार 17 जनवरी से न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है. 18 से 19 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हल्की बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में कहां कितना AQI?

  • पुसा – 401
  • पंजाबी बाग – 368
  • आरके पुरम – 374
  • रोहिणी – 374
  • ओखला फेज 2 – 379
  • नेहरू नगर – 393
  • नार्थ कैंपस, डीयू – 343
  • नरेला – 331
  • मुंडका – 382
  • मंदिर मार्ग – 310
  • लोधी रोड – 322

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी हिमालय के पास एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है. जिससे मैदानी इलाकों में एक खास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा. मौसम में यह बदलाव 16 से 23 जनवरी के बीच एक सप्ताह कर बने रहे की संभावना है. इस दौरान हिमाचल में 16 जनवरी से 21 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. घना कोहरे को लेकर उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हरियाणा और चंडीगढ़ में जारी रहेगा शीतलहर का दौर

IMD ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति बहुत अधिक रहने की संभावना है, जबकि इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है.

यूपी-बिहार में रहेगा घना कोहरा

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक यूपी और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा, खासकर देर रात और सुबह के समय.वहीं यूपी में 18 और 19 को कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है.

राजस्थान में कैसे रहेगा मौसम?

राजस्थान में भी शीतलहर और घने कोहरे का दौर जारी है.बीते 24 घंटे में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17-18 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है.