Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Arvind Kejriwal: जस्टिस स्वर्णकांता के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, चिट्ठी लिख बोले- 'न्याय... Mamata Banerjee in Kolkata: चुनाव प्रचार के बीच सब्जी की दुकान पर पहुंचीं ममता बनर्जी, कोलकाता में द... Minister Son Wedding: जंगल में होनी थी मंत्री के बेटे की VIP शादी, बवाल के बाद उखड़ा पंडाल, सादे अंद... Crime News: मायके जाने की जिद पर पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, रातभर खून से सनी लाश के पास ... Jhansi News: झांसी में पिता ने 3 साल के मासूम बेटे की हत्या कर खुद लगाई फांसी, खौफनाक कदम से इलाके म... Delhi Road Accident: मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौत, एक नाले ... Deepika Padukone Movies: मां बनने वाली हैं दीपिका, फिर भी काम से नहीं लिया ब्रेक; इन बड़ी फिल्मों की... Poco C81 Sale: आज से शुरू होगी Poco C81 की सेल, ₹10,999 में 6,300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का तड़का Paytm Share Price: RBI के फैसले से पेटीएम के शेयरों में हड़कंप, 8% की भारी गिरावट के साथ धड़ाम हुआ स... Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्न...

सुल्तानपुर लोधी में सरेआम गुंडागर्दी, युवकों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

सुल्तानपुर लोधी : शहर में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन के पास कई अज्ञात युवकों ने 2 युवकों को घेरकर तेजधार हथियारों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों को तुरंत सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उसे न्यूरो सर्जरी ओपिनियन के लिए कपूरथला रेफर कर दिया है।

घायलों की पहचान 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र जोगिंदर पाल, निवासी गांव सताबगढ़ (सुल्तानपुर लोधी) और 28 वर्षीय विजय कुमार पुत्र जसपाल, निवासी मोहल्ला प्रेमपुरा (सुल्तानपुर लोधी) के रूप में हुई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, घायलों के परिजनों से जुड़े पूर्व काऊंसलर हरसिमरनजीत धीर का कहना है कि हमलावर युवकों को वे भली-भांति जानते हैं।

परिवार का दावा है कि जल्द ही पुलिस को सभी आरोपियों के नाम बताकर बयान दर्ज कराए जाएंगे। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में इस तरह की वारदातों पर रोक लग सके।