Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राहुल गांधी को भी वहां जाना चाहिएः उद्धव ठाकरे सूडान के आरएसएफ प्रमुख को मृत्युदंड की सजा सोनम वांगचुक की सेहत काफी बिगड़ी है यूक्रेन युद्ध को देख राफेल ने अपने विमानों में सुधार किया तमिलनाडु की राजधानी को ठंडा रखने का लक्ष्य तय लोकतंत्र में अलगाव नहीं जुड़ाव चाहिए छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क...

Aadhaar से कौन-सा फोन नंबर है Link? मिनटों में घर बैठे ऐसे करें Check

आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे अहम हिस्सा बन गया है। बैंक अकाउंट खोलना हो, सिम कार्ड लेना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन अक्सर परेशानी तब होती है जब आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर पुराना हो या याद न रहे। ऐसा होने पर OTP नहीं आता और आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। इस समस्या को देखते हुए UIDAI ने अब इसे घर बैठे चेक करने और पता लगाने का आसान तरीका दिया है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने घर बैठे आधार से लिंक मोबाइल नंबर या ई-मेल चेक करने की आसान सुविधा दी है।

घर बैठे ऐसे करें जांच (आसान तरीका)

वेबसाइट खोलें: myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं

विकल्प चुनें: “Verify Email/Mobile Number” पर क्लिक करें

जानकारी भरें: अपना आधार नंबर और वह मोबाइल नंबर या ई-मेल डालें जिसे चेक करना है

OTP डालें: कैप्चा भरकर OTP प्राप्त करें

रिजल्ट देखें:

नंबर लिंक है तो मैसेज आएगा
लिंक नहीं है तो सिस्टम बता देगा
अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो?

अगर आपका नंबर आधार से जुड़ा नहीं है, तो इसे ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता। सुरक्षा कारणों से आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर ही मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। समय रहते अपना मोबाइल नंबर चेक करें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।