Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

रांची में लापता मासूम अंश और अंशिका का सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर 2-2 लाख रुपये इनाम की घोषणा की

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जनवरी 2026 को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश कुमार और अंशिका कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की ओर से आम जनता से मदद की अपील की गई है. साथ ही, बच्चों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 2-2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.

आमजन से पुलिस की अपील

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इन दोनों बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे 2,00,000 रुपये (दो लाख रुपये) का पुरस्कार दिया जाएगा.

लापता बच्चों का विवरण

पुलिस द्वारा जारी विवरण में बताया गया है कि अंश कुमार की पहचान पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग के हाफ पैंट से की जा सकती है. जबकि अंशिका कुमारी ने नीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी है. बच्चों के पिता का नाम सुनील कुमार बताया गया है.

सूचना देने के लिए पुलिस का संपर्क नंबर जारी

पुलिस ने संबंधित अधिकारियों और धुर्वा थाना के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति सीधे सूचना दे सके. रांची पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जनता के सहयोग से जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है.बता दें कि अंश कुमार (उम्र 5 वर्ष) और अंशिका कुमारी (उम्र 4 वर्ष) 2 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने घर से किराना दुकान के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे. इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 03 जनवरी 2026 को भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश की जा रही है.