Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...

मरने से पहले भोपाल के कमलापति आर्च ब्रिज पर बनाई रील, सोशल मडिया पर पोस्ट

भोपाल : राजधानी भोपाल में 17 साल के किशोर ने अपनी जान दे दी. किशोर ने मरने से पहले कमलापति आर्च ब्रिज से एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. मामला सोमवार शाम का है. तलैया थाना पुलिस और नगर निगम की गोताखोर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला.

सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो की जांच

मृतक की शिनाख्त जहांगीराबाद क्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर के रूप में की गई. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है किशोर ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट किया था. इस रील स्टोरी में उसने कुख्यात बदमाश राजू ईरानी की फोटो भी लगाई. किशोर द्वारा जान देने के कारण का अभी खुलासा नहीं हो सका है.

मृतक के सोशल मीडिया एकाउंट्स की जांच

पुलिस किशोर के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स, कॉल डिटेल्स और हालिया गतिविधियों की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उस पर किसी दबाव में था या फिर किसी डर या मानसिक तनाव में था. इस मामले में तलैया थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने बताया “घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है. सोशल मीडिया से जुड़े तथ्यों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा.”

इटारसी में अज्ञात युवती की हत्या पुलिस के लिए बना सिरदर्द. पुलिस एक संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है, जिसे हत्या से पहले युवती के साथ इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर देखा गया था. पुलिस ने युवक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करते हुए उसकी पहचान बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की है. युवती की लाश 6 जनवरी की शाम को सड़क किनारे मिली थी.

आरोपी ने युवती की पहचान छिपाने के इरादे से उसके चेहरे को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया था. एसपी साईं कृष्ण एस. थोटा के निर्देश पर साइबर विंग संदिग्ध युवक के चेहरे को एआई फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से खंगाल रही है.