Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर अब होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ गईं टोल की दरें; जानें NH-9 और पेरिफेरल... MS Dhoni के 'हुक्का पार्टनर' का बड़ा खुलासा! 4.80 करोड़ का यह खिलाड़ी तैयार करता है माही के लिए 'शीशा';... सलमान खान की 'मातृभूमि' के बाद अब आयुष्मान-शरवरी की फिल्म पर चला कैंची! बदला जा रहा है नाम; जानें अब... North Korea Election 2026: किम जोंग उन को मिले 99.93 फीसदी वोट, क्या है उत्तर कोरियाई चुनाव का असली ... ब्लू-चिप कंपनियों को बड़ा झटका! दुनिया की टॉप 500 लिस्ट से बाहर हुए भारत के ये 4 दिग्गज नाम; कहीं आपक... Instagram पर छाया AI का जादू! अब 'Voice Note' में आवाज बदलना हुआ आसान; जानें कैसे काम करता है यह मजे... Darsh Amavasya 2026: दर्श अमावस्या आज! पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये 5 अचूक उपाय; घर में बरसेगी ... पुरानी साड़ी को दें 'ग्लैमरस' टच! 2026 के ये 5 ट्रेंडी ड्रेपिंग स्टाइल जो आपको पार्टी की जान बना दें... दिल्ली ब्रिज हादसा: टल गया 'मौत का तांडव'! पुल गिरने से 1 महिला की मौत, लेकिन 1 घंटे पहले वहां से गु... घर बना 'डेथ ट्रैप'! दिल्ली पालम अग्निकांड की रूह कंपा देने वाली कहानी; बच्चों को बचाने के लिए पिता न...

राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिताः झारखंड की अनुष्का कुमारी को कांस्य पदक

रांचीः झारखंड की उभरती हुई ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुष्का कुमारी ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है. अंडर–14 बालिका वर्ग के 38 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए अनुष्का ने कांस्य पदक जीतकर झारखंड को गौरवान्वित किया.

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 जनवरी से 11 जनवरी तक पंजाब के लुधियाना स्थित जी.एस.एस.एस.एस. हॉल में आयोजित की गई. जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली स्कूली खिलाड़ियों ने भाग लिया. झारखंड की टीम ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में सहभागिता की.

अनुष्का कुमारी ने प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में तमिलनाडु की खिलाड़ी को 2-0 से पराजित किया. दूसरे राउंड में उन्होंने उत्तराखंड की खिलाड़ी को भी 2-0 से मात दी.

इसके बाद क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की खिलाड़ी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और राज्य के लिए पदक सुनिश्चित किया. सेमीफाइनल मुकाबले में सी.बी.एस.ई. की खिलाड़ी के साथ कड़े संघर्ष में अंतिम क्षणों में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अनुष्का ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अनुष्का कुमारी की सफलता झारखंड की हजारों बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है. इस सफलता में राज्य टीम के कोच रमेश गिरी, मैनेजर क्वीन ठाकुर तथा एच.ओ.डी. एम. मोदस्सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने अनुष्का कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.