Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि... MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे...

Instagram पर छाया AI का जादू! अब ‘Voice Note’ में आवाज बदलना हुआ आसान; जानें कैसे काम करता है यह मजेदार नया फीचर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाने के लिए नया AI Voice Effects फीचर लॉन्च कर दिया है. अब यूजर्स अपने वॉइस नोट्स को अलग-अलग इफेक्ट्स के साथ भेज सकते हैं. इस फीचर में करीब 8 तरह के वॉइस फिल्टर दिए गए हैं, जिससे आवाज को पूरी तरह बदला जा सकता है. खास बात यह है कि यह फीचर भारत में भी लाइव हो चुका है और यूजर्स इसे अपने DM में इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या है AI Voice Effects फीचर

इंस्टाग्राम का यह नया फीचर यूजर्स को वॉइस नोट्स में अलग-अलग AI आधारित इफेक्ट्स जोड़ने की सुविधा देता है. इसका मतलब यह है कि अब साधारण वॉइस मैसेज भी मजेदार और क्रिएटिव बन सकता है. यूजर अपनी आवाज को बदलकर उसे अलग अंदाज में भेज सकता है, जिससे चैटिंग का अनुभव पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव हो जाता है. कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर AI फीचर्स जोड़ रही है और यह उसी दिशा में एक नया कदम माना जा रहा है.

मिलेंगे 8 अलग-अलग वॉइस फिल्टर

इस फीचर के तहत यूजर्स को चिपमंक, डेमन, एलियन, रोबोट, अंडरवाटर, स्टेडियम, वॉबल और फिशबोएल जैसे कुल 8 वॉइस इफेक्ट्स दिए गए हैं. इनकी मदद से आवाज को मजेदार, डरावना या बिल्कुल अलग टोन में बदला जा सकता है. अगर यूजर चाहे तो ऑरिजनल ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी असली आवाज में भी वॉइस नोट भेज सकता है. साथ ही रिसीवर भी यह देख सकता है कि कौन सा फिल्टर इस्तेमाल किया गया है और उसे खुद ट्राई भी कर सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल

इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. यूजर को बस इंस्टाग्राम खोलकर किसी भी DM चैट में जाना होगा. वहां वॉइस नोट रिकॉर्ड बटन पर टैप करने के बाद AI Voice Effects का ऑप्शन दिखेगा. रिकॉर्डिंग करने के बाद यूजर अपनी पसंद का इफेक्ट चुन सकता है और भेजने से पहले उसे प्रीव्यू भी कर सकता है. यह पूरी प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है ताकि हर यूजर आसानी से इसका फायदा उठा सके.

AI फीचर्स की दिशा में बड़ा कदम

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही Create My Likeness नाम का एक AI फेस स्वैप फीचर भी ला सकती है, जिससे यूजर्स AI की मदद से फोटो और वीडियो बना सकेंगे. इससे साफ है कि आने वाले समय में Instagram पर AI आधारित एक्सपीरियंस और भी ज्यादा एडवांस होने वाला है.