Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Katni Bus Accident: कटनी में भीषण सड़क हादसा; हाइवा से टकराकर पलटी बस, 5 लोगों की मौत और कई घायल Satna Nagod Firing Case: राजघराने के गोलीकांड में नया मोड़; पुलिस चौकी में आरोपी महिला को मिला VIP ट्... Instagram Fake Profile Case: इंस्टाग्राम पर रईस दिखने वाला निकला पुताई करने वाला मजदूर; कॉलेज छात्रा... Garra Bridge Controversy: बालाघाट में बना 'क्रिकेट बैट' जैसा रेलवे ओवरब्रिज; गायब हुआ फुटपाथ, मचा हड़... MP Police Suicide Case: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा तनाव; 12 दिनों में 5 जवानों ने की आ... MP Police Suicide Case: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा तनाव; 12 दिनों में 5 जवानों ने की आ... MP Crime News: पति की दरिंदगी की हदें पार; गले में जंजीर डाल खंभे से बांधा, गर्म सरिए से दागा UP Assembly Election 2027: BJP की सहयोगी SBSP ने 32 सीटों पर ठोका दावा; आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी क... Kanpur Dehat Crime: अवैध संबंधों का राज खुला तो देवर-भाभी ने कर दी युवती की हत्या; नदी में फेंका शव Manipur News: उपद्रवियों को डीजीपी की कड़ी चेतावनी; 'सुरक्षा बलों पर गोली चलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे',...

विराट कोहली की नजरें एक और शिखर पर: न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘मिशन 343’ से रचेंगे नया इतिहास

IND vs NZ, 1st ODI: टीम इंडिया साल 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से करने जा रही है. इसी के साथ विराट कोहली के ‘मिशन 343’ का भी आगाज हो जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि ‘मिशन 343’ है क्या? इसका ताल्लुक विराट कोहली के न्यूजीलैंड के खिलाफ किए कारनामों से है. ऐसे मिशन को विराट कोहली पहले भी अंजाम दे चुके हैं. उन्होंने 3 देशों की टीमों के खिलाफ पहले ऐसा किया है. यानी न्यूजीलैंड चौथा देश बन सकता है अगर विराट कोहली ने उसके खिलाफ भी ऐसा कर दिया

कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन कैसा है?

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले 33 वनडे की 33 पारियों में 1657 रन बनाए हैं. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा वनडे सीरीज के 3 मुकाबलों में विराट कोहली 343 रन बनाते हैं तो उनके कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 2000 रन पूरे हो जाएंगे.

ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड बन जाएगा चौथा देश

विराट कोहली ने अभी तक 3 देशों के खिलाफ वनडे में 2000 प्लस रन बनाए हैं. उनके सबसे ज्यादा 2652 रन श्रीलंका के खिलाफ हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 2525 रन बनाए हैं. जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 2261 रन बनाए हैं. अब अगर मौजूदा वनडे सीरीज में विराट अपने मिशन 343 को अंजाम देते हैं तो फिर न्यूजीलैंड चौथा देश बन जाएगा, जिसके खिलाफ उनके 2000 प्लस रन होंगे.

भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड, कोहली का पूरा होगा मिशन?

अब सवाल है कि क्या 3 मैचों की वनडे सीरीज में 343 रन बनाना विराट कोहली के लिए आसान होगा? विराट के लिए ये आसान नहीं रहेगा तो मुश्किल भी नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि न्यूजीलैंड का सामना उन्हें भारतीय जमीन पर करना है, जहां उनका रिकॉर्ड दमदार रहा है. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में खेले 18 वनडे में 74.8 की औसत से 1122 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक लगाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 154 रन का विराट का सबसे बड़ा स्कोर भी भारतीय जमीन पर ही आया है. इतने दमदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ‘मिशन 343’ को लेकर नामुमकिन कुछ नहीं दिखता.