Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

गुरदासपुर में शातिर लड़कियों का गिरोह सक्रिय, हैरान करेगा पूरा मामला

गुरदासपुर: गुरदासपुर शहर में लूटमार करने के नए नए ढंग अपनाकर लोग गरीब महिलाओं को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें अब लड़कियां भी शामिल होती दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला गत दिवस बाटा चौक में सामने आया, जब गांव घराला की एक महिला इन लड़कियों की लूटमार का शिकार होने से बच गई। परंतु आरोपी लड़कियां मौके पर से बहुत तेजी से फरार होने में सफल हो गई।

मौके पर से इक्ट्ठा की गई जानकारी के अनुसार गत दिवस गांव घराला निवासी एक महिला बाजार में कांधे पर बैग डालकर जा रही थी। रश होने के कारण कुछ लड़कियों उसके साथ साथ चल रही थी तथा उक्त महिला से बातचीत कर रही थी। तभी एक लड़की ने उस महिला के बैग की जिप खोलकर उसमें से पर्स निकाल लिया। जैसे ही महिला को पता चला तो उसने लड़की से पर्स छीन लिया, परंतु लड़कियां वहां से तेजी से भागने में सफल हो गई।

लूट का शिकार होने से बची महिला इतनी घबरा गई की वह वहीं एक दुकान के बाहर बैठ गई तथा दुकानदारों ने उसे पानी आदि पिलाया। इस संबंधी आसपास के लोगों ने कहा कि इस लड़कियों के नए गिरोह संबंधी पुलिस को सतर्कता व गुप्त ढंग से जांच कर आरोपी लड़कियों को पकड़ना चाहिए। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में पुलिस गश्त कम होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं को भी सतर्क रहने की अपील की।