Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... कई तटीय शहर समुद्र के बढ़ने से भी तेजी से डूब रहे दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... यह 79 फीट लंबा समुद्र का दैत्य हुआ करता था, देखें वीडियो दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म...

खून के रिश्ते का खूनी अंत: प्रयागराज में बेटे ने पिता समेत 3 को उतारा मौत के घाट, कुएं में मिले शव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. मृतकों में पिता, बेटी और भांजी हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आरोपी युवक फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है. थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम मुकेश है. मुकेश ने अपने पिता, 21 वर्षीय बहन और 14 वर्षीय भांजी को किडनैप करने के बाद उनकी हत्या कर दी. फिर तीनों शवों को कुएं में फेंक दिया था. तीन दिन के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया गया. दो जनवरी से तीनों लापता थे. परिजनों ने थाने में तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस खोजबीन में जुटी थी. इसी बीच सोमवार को कुएं में इनके शव पड़े होने की सूचना मिली.

आरोपी बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पर थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. पुलिस की एक टीम मुकेश की तलाश में जुटी है. पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में ये पता चला है कि मुकेश मानसिक रूप से बीमार था. पिता के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़े करता रहता था.

3 दिन पहले छोटे भाई की जान लेने की कोशिश

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी मुकेश ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने से तीन दिन पहले अपने छोटे भाई की भी जान लेने की कोशिश की थी. उस हमले के बाद से ही घर में पारिवारिक कलह मची हुई थी. बीते शुक्रवार रात जब पिता, बहन और भांजी अचानक गायब हुए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.