Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

मामूली विवाद बढ़ा तो सांप्रदायिक तनाव और झड़प

कलाना गांव में 42 लोग गिरफ्तार किये गये

  • विवाद की जड़  ईगो टसल और वायरल वीडियो

  • दो दिनों तक चला तनाव का सिलसिला

  • पुलिस की सख्त कार्रवाई से मामला शांत

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले के सानंद तालुका स्थित कलाना गांव में मामूली आपसी विवाद ने सांप्रदायिक तनाव और हिंसक झड़प का रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के चलते दो गुट आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। इस हिंसा में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अब तक 42 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि इस बड़ी हिंसा की शुरुआत महज एक अहंकार की लड़ाई से हुई थी। सोमवार 29 दिसंबर की रात दो बाइक सवार युवक जब आमने-सामने आए, तो सामने क्यों देख रहे हो जैसी तुच्छ बात पर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल कर दिया गया, जिसने आग में घी का काम किया। वर्चस्व की इस लड़ाई में दोनों गुटों के लोग लामबंद हो गए और विवाद पत्थरबाजी में तब्दील हो गया।

सोमवार रात हुई झड़प के बाद पुलिस को लगा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मंगलवार 30 दिसंबर की सुबह उपद्रवियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया। सुबह होते ही गांव में दोबारा पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और डिप्टी एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गांव की घेराबंदी की और उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर जब्त कर लिए हैं।

साणंद जीआईडीसी पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब तक 42 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने सख्त लहजे में कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए हिंसा भड़काने वाले और कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में पुलिस का तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि फिर से कोई अप्रिय घटना न हो।