Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

बारिश और धुंध को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में Alert जारी

जालंधर  – पंजाब में घनी धुंध और शीत लहर ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज से लेकर 2 जनवरी तक पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

धुंध को लेकर बड़ी चेतावनी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में घनी/बहुत घनी धुंध पड़ने की संभावना है। इसके बाद धुंध की तीव्रता और फैलाव में कमी आने की उम्मीद है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 के बीच दृश्यता (विज़िबिलिटी) में सुधार होगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में घनी धुंध बनी रह सकती है। 1 जनवरी 2026 के बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में धुंध फिर से पड़ सकती है।

इन जिलों में रहेगा येलो और ऑरेंज अलर्ट

29 और 30 दिसंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मोहाली, होशियारपुर, नवांशहर, पटियाला, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा और मुक्तसर साहिब में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 दिसंबर, नए साल के दिन 1 जनवरी 2026 और 2 जनवरी को पूरे राज्य में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।