Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

होटलों-पैलेसों में आनंद कारज से लेकर गुरु साहिबानों व AI पर श्री अकाल तख्त साहिब का आया ये आदेश, पढ़ें…

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबान की अहम बैठक हुई, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों, फिल्मों और गैर-गुरुद्वारा स्थानों पर आनंद कारज कराने से जुड़े मामलों पर फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने की।

बैठक में कहा गया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिखों की चुनी हुई पंथक और संवैधानिक संस्था है और किसी भी सरकार को सिख धर्म के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। पांच सिंह साहिबान ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि सिखों के आंतरिक मामलों में दखल बंद नहीं किया गया तो पंथक परंपराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 328 पावन स्वरूपों के मामले में सिंह साहिबान ने स्पष्ट किया कि यह मामला सरकार या पुलिस के बजाय श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि कमेटी के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। साथ ही कहा गया कि इस मामले में सरकार या पुलिस से किसी भी तरह का सहयोग पंथक हित में नहीं है।

पांच सिंह साहिबान ने यह भी दोहराया कि मैरिज पैलेस, रिजॉर्ट, बीच, फार्महाउस या अन्य व्यावसायिक स्थानों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर आनंद कारज करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिल्मों और डिजिटल कंटेंट को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। सिंह साहिबान ने स्पष्ट किया कि सिख महापुरुषों, शहीदों, सिख इतिहास और सिख संस्कारों की नकल कर फिल्में, एनिमेशन या एआई वीडियो बनाना मंजूर नहीं होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह बड़े फिल्म निर्माताओं को पत्र लिखकर यह आदेश भेजे और बिना अनुमति सिख इतिहास पर कोई फिल्म न बनाने की हिदायत दे।