Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

धनबाद का भटिंडा फॉल सैलानियों से गुलजार, प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मोह रहा मन

धनबादः जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है. साल 2025 की विदाई और 2026 का स्वागत करने की तैयारी में सैलानी उत्साह और उमंग के साथ जुट गए हैं. पुटकी का भटिंडा फॉल भी सैलानियों को खूब लुभाता है. गिरते हुए पानी और यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है.

सैलानी भरपूर ले रहे लुत्फ

भटिंडा फॉल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. झारखंड के साथ-साथ बिहार से भी लोग पिकनिक मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचने लगे हैं. भटिंडा फॉल में युवा वर्ग और बच्चे पहुंचकर भरपूर मजा उठा रहे हैं. पिकनिक मनाने वाले लोग लजीज व्यंजन बना प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं. यहां आने वाले सैलानियों ने बताया कि वे सभी लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे हैं. भटिंडा फॉल का प्राकृतिक दृश्य बहुत ही सुंदर है जो हमें यहां खींचकर लाया है.

यहां आकर काफी सुखद अहसास हो रहा हैः पर्यटक

बिहार से आई खुशबू कुमारी ने कहा कि यहां का दृश्य काफी सुंदर है. पिकनिक मनाने के लिए हम यहां आए हैं और यहां आकर काफी सुखद अहसास हो रहा है. लोगों की भीड़ भी यहां काफी रहती है. बच्चे भी काफी मस्ती कर रहें हैं. भटिंडा फॉल में पानी के अंदर काफी खतरा भी है, इसलिए बच्चों पर नजर रखना पड़ रहा है.बोकारो से आई आरती देवी ने कहा कि पहले कभी यहां नहीं आए थे. पहली बार यहां आने का मौका मिला है. यहां की खूबसूरती देखने के लायक है. बच्चे भी काफी आनंद उठा रहे हैं.

भटिंडा फॉल को और भी बेहतर किया जाएगाः मंत्री सुदिव्य कुमार

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार भी पिछले दिनों भटिंडा फॉल पहुंचे थे. उन्होंने भटिंडा फॉल को और भी बेहतर करने का आश्वासन दिया है ताकि यहां पहुंचने वाले सैलानी भरपूर आनंद उठा सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. आने वाले दिनों में भटिंडा फॉल में गुणात्मक परिवर्तन लाने की बात भी मंत्री ने कही.