Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा... Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

CM ने किया ऐलान, इस मेडिकल कॉलेज का नाम हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा

चंडीगढ: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब गोबिंदपुरा, भम्भौली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इस पवित्र धरा पर आप सबके बीच में आकर मेरा मन श्रद्धा और गौरव से भर गया है। आज हम यहां उस महान विरासत को नमन करने आए हैं, जिसने न केवल भारत की अस्मिता को बचाया, बल्कि मानवता को धर्म और सत्य के लिए सर्वस्व अर्पण करने का मार्ग दिखाया।

आज का यह शहीदी समागम श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी तथा माता गुजर कौर जी और चारों साहिबजादों की महान शहादत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि समागम में पंथ के महान कीर्ति जत्थे और विद्वान कथा वाचको द्वारा जो गुरुवाणी का प्रवाह यहां हो रहा है, उससे हमारी साध संगत तो निहाल होगी ही, साथ ही हमारी युवा पीढ़ी भी गुरु साहिबान और वीर साहिबजादों की शहादत से प्रेरित होगी। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा ट्रस्ट को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा, श्री गुरु तेग बहादुर जी का चित्र व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस समागम में बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह गुरु साहिब की उस शिक्षा का ही विस्तार है, जिसमें कहा गया है कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने रक्तदान के लिए उमड़े युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपका दिया हुआ रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। साथ ही, इस समागम के आयोजन के लिए बाबा जसदीप सिंह व आयोजकों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरबंसदानी दशम पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के परिवार की शहादत को दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी शहादत माना जाता है। केवल 6 और 9 वर्ष की छोटी सी आयु में शहादत देने वाले उनके वीर बेटों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को जब भी याद किया जाता है, तो हर किसी की जुबान से निक्किया जिंदा वड्डा साका शब्द निकलते हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसी कोई मिसाल नहीं मिलती, जहां मासूम बच्चों ने धर्म की रक्षा के लिए दीवारों में जिंदा चिनवाना स्वीकार कर लिया  लेकिन झुकना स्वीकार न किया हो। उनके परिवार के सभी सदस्यों ने धर्म व आम जन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह कुर्बानी  इतिहास के पन्नों पर सदैव अंकित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह शहादत हमें सिखाती है कि वीरता उम्र की मोहताज नहीं होती। माता गुजर कौर जी ने जिस तरह जेल की ठंडी बुर्जियों में रहकर भी अपने पोतों को धर्म पर अडिग रहने की शिक्षा दी, वह आज की माताओं और बहनों के लिए भी प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।