Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यमन के तट के करीब भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला अमेरिका के बाद कनाडा के पश्चिम में भी दावानल का कहर दक्षिण अफ्रीका में हरित ऊर्जा के लिए लिथियम खनन का काम तेज मठ में भूस्खलन से कम से कम 14 लोगों की मौत इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

कैथल बस स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, सुबह ऑटो चालकों ने देखा तो रह गए सन्न

कैथल: कैथल में रविवार सुबह बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव ऑटो स्टैंड की ओर रखे एक तख्त पर मिला। आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा ठंड होने के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय करोड़ा गांव निवासी संजय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालक आए तो उन्होनें पास में लगे तख्त पर किसी शख्स को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। नजदीक जाकर देखने पर उसके मृत होने का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल-112 टीम व सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।

जेब से मिला मोबाइल और आधार कार्ड

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जब मृतक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान सुनिश्चित की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक नशा किया हुआ प्रतीत हो रहा था। इसी दौरान वह वहीं तख्त पर लेट गया और ठंड ज्यादा होने के कारण मौत की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।