Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Music Heritage Row: हद्दू खां सभागार से ध्रुपद केंद्र हटाने का प्रस्ताव खारिज; सदन में हुआ ज... Shivpuri News: छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा; दूषित भोजन और बदहाल सुविधाओं को लेकर पहुंचीं कल... MP Govt News: सरकारी नौकरी के लिए 'दो बच्चों' की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को ... Chhindwara Industrial Land Row: 1200 एकड़ जमीन पर उद्योग या किसानों को वापसी; सांसद बंटी साहू ने सीए... Mandla Bus Accident: बम्हनी बंजर में मजदूरों से भरी बस मकान में घुसी; ड्राइवर पर लगा नशे में होने का... MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का... India's Smart Border: सीमाओं पर तैनात होगा स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम; अमित शाह ने कहा- 'अब कोई नहीं ... MP Rajya Sabha Election Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर अभिषेक मनु सिंघवी का वार; कहा- ... TMC Crisis: ममता बनर्जी की पार्टी में बढ़ती बगावत; सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज Hardik Pandya Injury Update: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक पंड्या फिर चोटिल; BCCI ने लिया बड़ा...

प्रधानमंत्री मोदी मोदी ने किया इस परिसर का उद्घाटन

गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट: 140 मीट्रिक टन बांस से बना देश का पहला टर्मिनल

  • टर्मिनल की सालाना 1.3 करोड़ यात्रियों की क्षमता

  • असम में बिना पर्ची और खर्ची के नौकरी मिलती है

  • एयरपोर्ट से पार्टी के ऑफिस तक मोदी का विशाल रोड शो

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 दिसंबर को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भव्य नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर में फैला यह टर्मिनल सालाना 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।

इस टर्मिनल की सबसे बड़ी विशेषता इसका नेचर-थीम डिजाइन है। लगभग 140 मीट्रिक टन बांस से बना यह देश का पहला टर्मिनल है। प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 से पहले बांस को वृक्ष की श्रेणी में रखने वाले कानून के कारण इसका उपयोग सीमित था, लेकिन उनकी सरकार ने इसे घास की श्रेणी में लाकर विकास के नए रास्ते खोले। टर्मिनल के भीतर आकाश वन (1 लाख स्थानीय पौधे) और काजीरंगा से प्रेरित थीम असम की समृद्ध विरासत और प्रकृति को दर्शाती है।

हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ ही पीएम मोदी ने असम में ₹15,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि, यह टर्मिनल असम को भारत के ईस्टर्न गेटवे के रूप में स्थापित करेगा। इससे पर्यटन, कार्गो ट्रैफिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। डिजीयात्रा और स्मार्ट बैगेज सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकें यात्रियों का अनुभव बेहतर बनाएंगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर की उपेक्षा करने और घुसपैठियों को बढ़ावा देकर यहां की जनसांख्यिकी बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कांग्रेस की पुरानी गलतियों को सुधार रही है। उन्होंने बुनियादी ढांचे के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ही भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहा है। समारोह के बाद, प्रधानमंत्री ने एक विशाल रोड शो में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।