Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...

जनधन खाते में हजार करोड़ क्रेडिट होने का सच, समझें पूरा मामला

गिरिडीह: जिले में पिछले दो दिनों से एक हजार करोड़ (999 करोड़ 99 लाख 97 हजार 401 रुपया) की चर्चा जोरों पर है. चर्चा के पीछे की वजह हीरोडीह थाना इलाके के यदुरायडीह निवासी गणेश वर्मा हैं. दरअसल, गणेश वर्मा ने हीरोडीह थाना में एक शिकायत की है. शिकायत में कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया हीरोडीह शाखा में उनका बचत खाता है. इस खाते में 999 करोड़ 99 लाख 97 हजार 401 रुपया माइनस कर दिया गया है.

गणेश ने यह भी कहा कि इसकी जानकारी उन्हें तब मिली जब वह केवाईसी (अपने ग्राहक को जाने) करने बैंक गए. यहां पता चला कि उनके खाते को फ्रीज किया गया है. चूंकि मामला लगभग हजार करोड़ का है तो पूरा सोशल मीडिया इसी मामले से छा गया. तरह-तरह की चर्चा होने लगी. ऐसे में ईटीवी भारत की टीम ने भी पड़ताल शुरू की. सबसे पहले शाखा प्रबंधक मंजीत से बात हुई. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी प्रकार की राशि गणेश वर्मा के खाते में नहीं आयी है. खाता होल्ड है. इसी वजह से माईनस में इतनी मोटी रकम दिख रही है.”

वहीं मामले को और समझने के लिए ईटीवी भारत ने बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम अमृत चौधरी से संपर्क किया. एलडीएम से सीधी बात की. एलडीएम ने बताया कि गणेश का बचत खाता जनधन का है. इस खाते में कई ऐसे ट्रांजेक्शन हुए हैं जो आपत्तिजनक हैं. ऐसे में फरवरी 2025 में बैंक ऑफ इंडिया हेडऑफिस द्वारा उक्त खाते में इतनी रकम का होल्ड लगाया गया. गणेश के खाते में लगभग हजार करोड़ आने की बात पूरी तरह से गलत है.

एक्टिव है फ्रॉड रिस्क मैंनेजमेंट

यहां बता दे कि साइबर फ्रॉड को देखते हुए आरबीआई के स्तर से फ्रॉड रिस्क मैंनेजमेंट एक्टिव है. जो फ्रॉड को रोकने, उसका पता लगाने और उससे निपटने के लिए कई तरह की नीति और तकनीक अपनाता है. हाल के वर्षों में हर उस खाते की मॉनिटरिंग हो रही है जिससे आपत्तिजनक ट्रांजेक्शन होता है. खाते में ट्रांजेक्शन संदिग्ध होने के बाद खाते को फ्रीज करने से लेकर आगे की कार्रवाई की जाती है.