Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. उसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर गिरफ्तार कर लिया है. ठाकुर की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से हुई है. सुभाष ठाकुर को बिल्डर समय चौहान हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक मीरा-भायंदर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. सुभाष सिंह दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़ा रहा है. उस पर बिल्डर समय चौहान की हत्या का आरोप है.दरअसल मुंबई से सटे विरार में 26 फरवरी 2022 को बिल्डर समय चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात में शुरू से ही मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर का नाम सामने आया था.

लंबे समय से फतेहपुर जेल में बंद था सुभाष सिंह

बताया जा रहा है कि सुभाष सिंह ठाकुर लंबे समय से फतेहपुर जेल में बंद था और जेल के अंदर से ही अपने आपराधिक नेटवर्क और गैंग को ऑपरेट कर रहा था. गैंगस्टर सुभाष सिंह मुंबई के जेजे शूटआउट केस में मुख्य आरोपी रहा है. सुभाष सिंह दाऊद इब्राहिम का बेहद खास माना जाता था.

दाऊद इब्राहिम का करीबी रहा सुभाष

दाऊद इब्राहिम की बहन के पति इस्माइल इब्राहिम पारकर की हत्या के बाद उसने दाऊद के कहने पर उस हत्या में शामिल आरोपियों को मरवाया दिया था. इसी वजह से सुभाष सिंह ठाकुर को दाऊद का भरोसेमंद और करीबी माना जाता रहा है. हालांकि, दाऊद इब्राहिम और सुभाष ठाकुर का साथ लंबा नहीं रहा. साल 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद दाऊद और सुभाष का संबंध टूट गया.

काम की तलाश में गया था मुंबई

सुभाष सिंह ठाकुर 90 के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड का कुख्यात नाम रहा. जानकारी के मुताबिक वो वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का रहने वाला है. वो एक पुलिस वाले का बेटा था. 90 के दशक में काम की तलाश में वो मुंबई गया था. यहां वो बिल्डरों से रंगदारी वसूलने लगा, धमकाने लगा और देखते ही देखते सुपारी किलर बन गया.