Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या आईडीएफ का कोई भी सैनिक हताहत नहीं नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ...

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है. जानकारी के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकी संगठन से जुड़े आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, चारों तरफ पैनी नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक ऊधमपुर जिले में मजालता तहसील के सोन गांव के जंगलों में सोमवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. जिसकी पुष्टि जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) ने अपने सोशल मीडिया पर की. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के साथ भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

आईजीपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले सटीक इनपुट के आधार पर उधमपुर के मजालता इलाके के सुआं गांव में आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के साथ भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

सर्च ऑपरेशन के दौरान उधमपुर के सोआन गांव में आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. दरअसल सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने मजालता तहसील के सौनमारथा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

अतिरिक्त बलों को मौके पर रवाना

स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बलों को मौके पर रवाना कर दिया गया है और आतंकियों के भागने की आशंका को रोकने के लिए सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है. चारों तरफ सुरक्षाबलों को कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी कीमत पर आतंकी भागने में सफल न हो सकें.