Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Dial 112: रायपुर में डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा का आगाज; गृहमंत्री विजय शर्मा ने 54 हाईट... Chhattisgarh Dial 112: जशपुर में डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन का आगाज; अब दूरस्थ गांवों में चंद मिनटों... Bhopal Crime News: भोपाल में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात; जहांगीराबाद में 9 साल की भतीजी से ... MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी; जून में बदलेंगे कई जिलों के एस... BRICS Summit Indore: इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता बैठक का भव्य शंखनाद; स्टार्टअप और ग्रीन बिजनेस ... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप का नया और खतरनाक खुलासा; श्वेता जैन गिरोह ने दिल्ली के नेताओं ... Bhagalpur Vikshamsila Setu Update: विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद गंगा में शुरू हुई जहाज सेवा; एक स... Bhopal Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मामले में पूर्व सैनिकों का बड़ा फूटा गुस्सा; शौर्य स्मारक से... Bihar Traffic Rules: बिहार में नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर ₹25,000 जुर्माना, अभिभावकों को 3 महीने की... Weather Update Today: देश में मौसम की दोहरी मार; दिल्ली-यूपी में भीषण लू का रेड अलर्ट, तो बिहार-झारख...

सालगिरह पर उजड़ गया हंसता खेलता परिवार…सेल्फी ले रही महिला का फिसला पैर…नदी में गिरने से मौत

जबलपुर : सेल्फी का जुनून और तबाह हो गया हंसता खेलता परिवार…मध्य प्रदेश में सेल्फी ले रही एक महिला नदी में जा गिरी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपनी सालगिरह मनाने बेटी और पति के साथ भेड़ा घाट पहुंची थी जहां फोटो शूट के दौरान हादसा हो गया। महिला का शव हादसे की जगह से कुछ दूर मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर रामेश्वर कॉलोनी निवासी आशीष गर्ग पत्नी स्वाति और दस वर्षीय बेटी के साथ न्यू भेड़ाघाट पहुंचे थे। आशीष गर्ग आयुध निर्माणी खमारिया में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं और पत्नी के साथ सालगिरह मनाने निकले थे। मौज मस्ती के दौरान स्वाति गर्ग धुआंधार फॉल के किनारे खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नर्मदा नदी में जा गिरीं। स्वर्गद्वारी के पास नदी में उनका शव तैरता मिला। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सालगिरह की खुशियां मिनटों में मातम में बदल गई। तिलवारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद परिजन सदमें में हैं।