Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर के पॉश इलाके में महिला से सरेराह वारदात! दहशत में लोग, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा Jalandhar में दहशत: जिम से लौट रही लड़की के साथ नशेड़ियों की हैवानियत, छेड़छाड़ के बाद अस्पताल पहुंच... रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा सोनीपत का इकलौता सहारा! अंकित का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजनों का र... Sonipat High-Voltage Drama: पेंशन न मिलने से टूटा सब्र, मोबाइल टावर पर चढ़ा बुजुर्ग; प्रशासन के हाथ-... हरियाणा में 'शिक्षा का शंखनाद'! अब आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे सरकारी शिक्षक, जानिए क्या है सरकार का ... Haryana Green Climate Fund: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पर्यावरण बचाने और संसाधनों की बचत के लिए बन... हरियाणा में 'पाक' जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा; किसी भी वक्त हो सकत... भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद ... हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान

जापान में फिर आया भूकंप! 6.7 तीव्रता के तेज झटके, कई इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

जापान में एक बार फिर शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, आओमोरी के हचिनोहे में यह झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.7 रही. भूकंप की गहराई 10.7 किलोमीटर रही. इन झटकों से लोगों के बीच दहशत मच गई है. इसी के साथ भूकंप के झटकों के बाद ही सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी गई है.

जापान के मौसम विभाग ने इसको लेकर जानकारी दी है कि 12 दिसंबर की सुबह आओमोरी प्रीफेक्चर के पूर्वी तट के पास आए भूकंप के कारण संभावित सुनामी पर आज (12 दिसंबर) दोपहर 12:50 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

सुनामी को लेकर अलर्ट

देश में सुनामी को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुनामी का अलर्ट हॉक्काइडो और आओमोरी के प्रशांत तट वाले क्षेत्रों के साथ-साथ इवाते और मियागी प्रीफेक्चरों के लिए भी जारी किया गया. इससे पहले देश में 7.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसी के बाद से सुनामी को लेकर चेतावनी दी जा रही है.

कितना हुआ नुकसान

5 तीव्रता से ज्यादा के झटके तेज माने जाते हैं और यह अक्सर नुकसान करते हैं. हालांकि, अभी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. फिलहाल, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है. साथ ही तटीय क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी गई है.