Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jalandhar में दहशत: जिम से लौट रही लड़की के साथ नशेड़ियों की हैवानियत, छेड़छाड़ के बाद अस्पताल पहुंच... रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा सोनीपत का इकलौता सहारा! अंकित का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजनों का र... Sonipat High-Voltage Drama: पेंशन न मिलने से टूटा सब्र, मोबाइल टावर पर चढ़ा बुजुर्ग; प्रशासन के हाथ-... हरियाणा में 'शिक्षा का शंखनाद'! अब आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे सरकारी शिक्षक, जानिए क्या है सरकार का ... Haryana Green Climate Fund: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पर्यावरण बचाने और संसाधनों की बचत के लिए बन... हरियाणा में 'पाक' जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा; किसी भी वक्त हो सकत... भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद ... हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान Hydrogen Train Trial: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर लगा 'ब्रेक', ट्रायल रुकने की ये है असली वजह!

दहेज नहीं मिला तो पति ने सारी हदें पार की! पत्नी के बेडरूम के प्राइवेट VIDEO सोशल मीडिया पर किए वायरल, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

मध्य प्रदेश के रीवा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति की जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसने बेडरूम के प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिए. इसकी जानकारी लगते ही पत्नी अपने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन पहले से ही, उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था. हालांकि, उसके घरवाले दहेज दे पाने में असमर्थ थे. उन्होंने अपनी असमर्थता भी जाहिर की थी. विवाह वाले दिन ससुराल पक्ष के लोग बारात लेकर उसके घर पहुंचे और विदा करा कर ले गए.

घर पहुंचने के बाद पेशे से ट्रक ड्राइवर पति शिवम साहू दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. जब आरोपी को यह लगा कि वह अपने ससुराल पक्ष पर दबाव नहीं बन पा रहा है, तो उसने एक बार फिर पत्नी को भरोसे में लेते हुए, उसके साथ संबंध स्थापित किए.

बहला फुसला कर उसका वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया. कुछ दिनों बाद युवक ने एक बार फिर अपनी पत्नी और उसके परिजनों से दहेज की मांग की और जब पीड़िता और उसके परिजन दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए, तो उसने अपने पत्नी के साथ बनाए हुए आपत्तिजनक वीडियो को फेसबुक और इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया. बहरहाल पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी गई है.