Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेहरान का आर्थिक सहारा बनेंगे पुतिन West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा...

Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में शादी बारात में घोड़ा बग्गी चलाने वाले एक युवक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में ठक्करग्राम किलकारी गार्डन के सामने निवासी मोहम्मद जीशान (21), रद्दी चौकी निवासी मोहम्मद शहवाज (21), पसियाना अजीजगंज निवासी मोहम्मद यासीन अराफत (19) और लेमा गार्डन निवासी मोहम्मद तनवीर (18) है।

आरोपियों ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि मोतीनाला के नया पुल निवासी मोनू उर्फ मोहम्मद सादिल (24) की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी थी। चारों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय के निर्देश पर केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है। पुलिस वारदात में लिप्त चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

घोड़े से दूर रहने की थी सलाह

  • माेनू अपने दोस्त सोहराब अहमद एवं उनके अन्य दो दोस्त शादी बारात में घोड़ा बग्गी चलाने का काम करते है। चारों 30 मार्च की देर रात को नूरानी गेट के पास शादी बारात में घोड़ा बग्गी लेकर गए थे। वे शादी वाले घर के सामने घोड़ा बग्गी लेकर खड़े थे। वहां पर जीशान घोड़ा के पीछे आकर खड़ा हो गया। इस पर मोनू ने उसे घोड़ा के लात मारने की बात कहकर उसे दूर होने कहा। इसी बात पर उनके बीच कुछ नोकझोंक हो गई।

  • बारात लगाने के बाद मध्यरात्रि जब मोनू और उसके दोस्त घोड़ा बग्गी लेकर लौट रहे थे, स्लाटर हाउस के पास जीशान और उसके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। विवाद और मारपीट करते हुए चाकू से प्रहार कर दिया। हमले में सोहराब घायल हो गया। मोनू को गंभीर चोट आई। उसकी मौत हो गई थी।

चार आरोपियों की तलाश जारी

  • वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। लगातार छापेमारी करते हुए चौबीस घंटे के अंदर मुख्य आरोपित जीशान एवं उसके तीन साथियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
  • आरोपी जीशान एवं मोहम्मद शहवाज के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक-एक चाकू बरामद हुए है। घटना में लिप्त रहे आरोपित फरहान, गुलशेर, डी नौशाद और साकिर फरार है।