Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

इंडिगो संकट की असली वजह संसद में आई सामने! मंत्री नायडू बोले- ‘क्रू और रोस्टर की लापरवाही के कारण हुआ परिचालन ठप’, मैनेजमेंट को फटकार

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त हो गई है, संसद के शीतकालीन सत्र में भी इस मुद्दे को सख्ती से उठाया गया है. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा कि इंडिगो में हाल की उड़ानें रद्द होने का कारण एयरलाइन के भीतर की आंतरिक समस्याएं थीं.

उन्होंने कहा कि सरकार यात्रियों, पायलटों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी और यह बात सभी एयरलाइनों को साफ तौर पर बता दी गई है. मंत्री ने बताया कि इंडिगो को अपने क्रू मैनेजमेंट और रोस्टर को सही तरीके से संभालना चाहिए था, लेकिन आंतरिक जटिलताओं के कारण बड़ी परेशानियां पैदा हुईं.

स्थिति को हल्के में नहीं ले रही सरकार

राम मोहन नायडू ने मान कि यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कहा कि सरकार इस स्थिति को हल्के में नहीं ले रही है. नायडू ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी एयरलाइन की तरफ से नियमों का उल्लंघन होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसा उदाहरण पेश किया जाएगा जिसे सभी एयरलाइंस गंभीरता से लें.

भारत में और एयरलाइंस आनी चाहिए- राम मोहन नायडू

राम मोहन नायडू किन्जारापु ने कहा कि उड़ानों में देरी और रद्द होने की वजह से जिन यात्रियों को परेशानी हुई है, उनके लिए कड़े नियम (CARs) बने हुए हैं और सभी एयरलाइंस को इनका पालन करना जरूरी है. उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर से जुड़े मुद्दे की जांच शुरू कर दी गई है. एयरलाइन सेक्टर में लगातार तकनीक को बेहतर बनाया जाता है. मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि भारत के उड्डयन क्षेत्र में दुनिया के सबसे उच्च मानकों को हासिल किया जाए.

साथ ही उन्होंने बताया कि Udan योजना के तहत Fly 91, Star Air जैसी कई नई एयरलाइंस आई हैं. साथ ही कहा कि ये भारत में एयरलाइन शुरू करने का बेहतरीन समय है.