Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"... Delhi Police News: दिल्ली पुलिस के SI ने मांगी डिमोशन की अर्जी, सब-इंस्पेक्टर से कांस्टेबल बनने की च... अखिलेश यादव का बड़ा धमाका: "शंकराचार्य का आशीर्वाद मिल गया, अब नकली संतों का होगा अंत!" लखनऊ में मुला... राहुल गांधी की पीएम मोदी को बड़ी चेतावनी: "ईरान संकट पर अभी संभलें वरना करोड़ों लोग भुगतेंगे"; बोले—... Ludhiana Theft Attempt: लुधियाना में घर में घुसे चोर को परिवार ने रंगे हाथों दबोचा, जमकर हुई धुनाई; ... G Khan and Jasmine Akhtar Post: जी खान और जैस्मीन अख्तर ने क्यों लिखा 'Lock 17th March'? शादी की तस्... Petrol-Diesel Supply Update: क्या सच में गहराया है तेल संकट? पेट्रोल पंप मालिकों ने स्पष्ट की स्थिति... Punjab Entry Tax News: क्या पंजाब में हिमाचल की गाड़ियों पर लगेगा एंट्री टैक्स? बॉर्डर पर शुरू हुई नई... Punjab Border Alert: पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर सख्त नाकाबंदी, तीन स्तरों पर पुलिस की तैनाती; बा... Ludhiana Crime: लुधियाना में 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवारें लहराकर की तोड़फोड़; सी...

2 दिवसीय हड़ताल पर चिकित्सक, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित…रेवाड़ी में रिटायर्ड डॉक्टरों की लगाई ड्यूटी

रेवाड़ी: प्रदेशभर में अपनी लंबित मांगों को लेकर सभी चिकित्सक आज से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अनेक विभागों का कामकाज ठप पड़ गया है, जिससे मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं यदि वार्ता के दौरान उनकी सुनवाई होती है, तो वे तुरंत अपनी सेवाएं बहाल करने को तैयार हैं। रेवाड़ी में स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नरेंद्र दहिया ने विशेष कदम उठाए हैं।

जिले में तैनात 55 चिकित्सकों में से केवल 13 ही ड्यूटी पर मौजूद हैं, ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बाधित न हों, इसके लिए रिटायर्ड डॉक्टरों की अस्थायी ड्यूटी लगाई गई है। इससे मरीजों को आवश्यक इलाज मिल सकेगा और आपात सेवाओं पर कम से कम असर पड़ने की उम्मीद है। हड़ताल के पहले दिन OPD सेवाओं, नियमित जांचों और कई विभागों में कार्य प्रभावित रहा।

प्रशासन का दावा है कि आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए मरीजों को न्यूनतम परेशानी हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सक और सरकार के बीच लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बातचीत से समाधान निकलेगा या हड़ताल अवधि और बढ़ सकती है।