Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क... SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा ... Punjab Police Encounter: बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, गिरोह के ... विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

प्यार में पागलपन या रंजिश? उपेंद्र ने अलवर में मुस्कान को चाकू से क्यों मारा? मर्डर की कहानी सुन पुलिस भी हैरान

राजस्थान के अलवर में मुंडावर थाने के कुछ ही दूरी पर एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. एक युवक ने एक युवती का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंडावर थाने पास एक लड़का और लड़की शांत माहौल में बैठे बातचीत कर रहे थे. दोनों सामान्य रूप से बात कर ही रहे थे कि अचानक युवक ने जेब से एक धारदार हथियार निकाला और सीधे युवती के गले पर हमला कर दिया. उसने बेरहमी ले लड़की का गला रेत दिया. इस वारदात में लड़की, जिसका नाम मुस्कान बताया गया है, गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मुंडावर थाना प्रभारी रामनिवास पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हरियाणा के डोंगड़ा निवासी उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे क्या कारण था, इसका अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात की वजह सामने आ सके.

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

उधर, घटना की जानकारी जैसे ही मृतका के परिजनों को मिली, पूरा परिवार सदमे में थाने पहुंच गया. गुस्से और शोक से व्यथित परिजनों ने थाने के सामने ही सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की. विरोध बढ़ते-बढ़ते इतना तेज हो गया कि खैरथलबहरोड़ मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस अधिकारियों को खुद मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाना पड़ा. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. काफी प्रयासों के बाद भीड़ शांत हुई और सड़क पर लगा जाम धीरे-धीरे खुलवाया जा सका.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंडावर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी. इस निर्मम वारदात ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है. लोग यह समझ नहीं पा रहे कि भीड़-भाड़ वाले थाना परिसर के सामने ऐसी घटना कैसे हो सकती है.