Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

कैसे पहचानें ओरिजिनल चार्जर? सिर्फ 2 मिनट में जानें आपके मोबाइल का चार्जर असली है या नकली, फॉलो करें ये टिप्स

मोबाइल का चार्जर खराब हो जाने पर बहुत से लोग मार्केट जाकर कम कीमत में बिक रहा चार्जर ये समझकर ले आते हैं कि चार्जर ही तो है… फोन तो चार्ज कर दी देगा. लेकिन अगर आपकी भी ऐसी ही सोच है तो अपनी इस सोच को बदल लीजिए क्योंकि आपकी ये सोच आपका बड़ा नुकसान करवा सकती है.

मार्केट में ऑरिजनल बोलकर भले ही कम कीमत में आपको चार्जर मिल जाए, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि असली बोलकर बेचा गया चार्जर वाकई असली होगा भी. हम आज आपको बताएंगे कि कैसे इस बात का पता लगाया जा सकता है कि जो चार्जर आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है भी या नहीं?

Fake Charger: नकली चार्जर क्यों होते हैं खतरनाक?

  • आग का खतरा और ओवरहीटिंग: नकली चार्जर में लगे कंपोनेंट्स घटिया क्वालिटी के होते हैं जिससे चार्जिंग के दौरान चार्जर तेजी से गर्म होने लगता है. यही नहीं, घटिया क्वालिटी के कारण शॉर्ट-सर्किट होकर आग लगने का भी खतरा बना रहता है.
  • बैटरी डैमेज: नकली चार्जर सही एम्पीयर (Current) और वोल्टेज नहीं देते जिस कारण बैटरी की चार्जिंग साइकिल खराब होने लगती है. इस वजह से बैटरी जल्दी फूलने लगती है और बैटरी खराब हो जाती है.
  • इंटरनल पार्ट्स को नुकसान: नकली चार्जर की वजह से जब सही से वोल्टेज सप्लाई नहीं होती है तो चार्जर फोन के मदरबोर्ड (Motherboard) या चार्जिंग IC को डैमेज कर सकता है और इससे फोन पूरी तरह से बेकार हो सकता है.

Orignal Mobile Charger: असली और नकली चार्जर में फर्क?

  • वजन: ऑरिजनल चार्जर आपको नकली चार्जर की तुलना हल्का भारी लग सकता है, इसके पीछे का कारण ये है कि असली चार्जर अच्छी क्वालिटी के ट्रांसफॉर्मर लगाया जाता है.
  • लेबलिंग और प्रिंटिंग: ऑरिजनल चार्जर की प्रिंटिंग साफ होगी जबकि नकली चार्जर पर प्रिंटिंग धुंधली दिखेगी, इसके अलावा नकली चार्जर लिखे हुए टेक्स्ट में आपको कहीं न कहीं गलती भी जरूर दिख जाएगी.
  • कीमत: अगर ऑरिजनल चार्जर 1200 रुपए का आ रहा है और मार्केट में आपको चार्जर 250-300 रुपए में मिल रहा है तो ज़रा खुद ही सोचिए कि 250 रुपए वाला चार्जर असली कैसे हो सकता है? नकली चार्जर पर कंपनी का नाम लिखा होने से ये जरूरी नहीं है कि जो चार्जर आप लाए हैं वो असली ही हो, लोकल चार्जर पर भी बड़ी चालाकी से कंपनी का नाम लिख दिया जाता है जिससे लोगों को लगे कि चार्जर असली है. ऐसे में ऑरिजनल चार्जर और मार्केट से खरीद रहे चार्जर की कीमत के बीच के फर्क पर जरूर गौर करें.