Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...

नोएडा-गाजियाबाद स्कूल विंटर वेकेशन: इस तारीख से लग सकती हैं छुट्टियां, जानें पिछले साल की लिस्ट

ठंड की शुरूआत हो चुकी है. मौसम विभाग और विज्ञानिकों की मानें तो इस बार ठंड के मौसम में ला नीना का प्रभाव ज्यादा हो सकता है, जिस कारण दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक यूपी सहित विभिन्न राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नोएडा और गाजियाबाद सहित यूपी के स्कूलों में अब से विंटर वेकेशन की शुरूआत हो सकती है. पिछले वाल ठंड के मौसम में कितने दिनों की छुट्टियां स्कूलों में हुई थी.

पिछले साल बढ़ती ठंड के कारण दिल्ली-एनसीआर में स्कूल 1 जनवरी से 15 दिनों के लिए बंद हुए थे. नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल 15 जनवरी से कक्षाएं शुरू हुई थी. नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल 31 दिसंबर को बंद कर दिए गए थे. वहीं यूपी के कई जिलों में ठंड के कारण शीतकालीन अवकाश की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया था. गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन को 18 जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था.

नोएडा और गाजियाबाद के स्कूले में कब से शुरू होगा विंटर वेकेशन?

पिछले साल के पैटर्न को देखे तो इस बार भी नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में 31 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो सकता है. हालांकि अभी तक इस संबंध में शिक्षा विभाग और जिलाधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक आदेशन नहीं जारी किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 दिसंबर या फिर 31 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो सकता है.

पिछले 4 सालों में कब-कब हुआ विंटर वेकेशन

  • 2024 – 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक
  • 2023 – 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक
  • 2022 – 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक
  • 2021 – 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक

क्या इस बार जल्द होगा स्कूलों में शीतकालीन अवकाश?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर दिसंबर में ला नीना प्रभाव के कारण ठंड बढ़ती और सर्द हवाएं चलती हैं, तो इस पर पिछले साल की अपेक्षा स्कूलों में शीतकालीन अवकाश पहले हो सकता है. हालांकि ठंड के कारण स्कूलों के खोलने और बंद करने का आदेश संबंधित जिलों के डीएम की ओर से जारी किया जाता है. वह ठंड के देखते हुए स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को कम कर सकते हैं और आगे भी बढ़ा सकते हैं.