Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे... "हम कभी नहीं झुकेंगे!"—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में 'दीदी' बनाम E... Haryana Budget Session 2026: संपन्न हुआ हरियाणा का बजट सत्र, सीएम सैनी ने गिनाई उपलब्धियां; विपक्ष क... Hooch Tragedy Case: जहरीली शराब कांड में पूर्व विधायक के बेटे ने किया सरेंडर, जेल नेटवर्क से जुड़ा ह... बृजेंद्र सिंह का सियासी 'सद्भाव' या भविष्य का दांव? पहले अपनों पर तंज, अब बचाव; जानें हरियाणा राजनीत...

चार कदम चलने पर पैसा डबल करने का झांसा, अनोखी ठगी के बाद आरोपी फरार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अनोखी ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने व्यक्ति को भरोसा दिलाया कि आंखें बंद करके चार कदम चलने पर उसका पैसा डबल हो जाएगा.व्यक्ति ने ठगों पर भरोसा किया और आंखें बंद कर चार कदम चला. चार कदम चलने के बाद जब उसने आंखें खोली तो वो हैरान रह गया.क्योंकि उसके पैसे डबल होने के बदले दोगुनी रफ्तार से ठग लेकर गायब हो गए.

कैसे दिया झांसा ?

ये घटना रायपुर रोड मित्तल अस्पताल के पास दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुई है. जहां बालोद जिले के ग्राम जगतरा का विशाल धनकर किसी परिचित से मिलने आया था. विशाल धनकर ने बताया कि इस दौरान उसे एक व्यक्ति रास्ते में मिला जो खुद को हरिद्वार से आया हूं बोलकर अगरबत्ती कहां मिलती है पूछा.इसके बाद दूसरा व्यक्ति वहां आया और उसने हरिद्वार वाले व्यक्ति से धार्मिक बातें की.इस दौरान दूसरे व्यक्ति ने अगरबत्ती दिलवाने की बात कही.दोनों ने आपस में पैसे डबल करने की बात कहने लगे.

इन दोनों की बातों को विशाल धनकर सुन रहा था.हरिद्वार वाले व्यक्ति ने दूसरे से पूछा कि तुम्हारे पास कितने रुपए हैं. उसने खुद के पास 18 हजार रुपए होने की बात कही. इसके बाद विशाल धनकर को एक थैला पकड़ा दिया,जिसमें 18 हजार रुपए होने की बात कही गई. इस दौरान बाबा ने आंखें बंद कर दूसरे व्यक्ति को चार कदम चलने के लिए कहा. दूसरे व्यक्ति ने ऐसा ही किया.उसने वापस आकर विशाल से थैला लिया और कहा खोलकर कहा कि उसके पैसे डबल हो गए.

ठगों ने विशाल को झांसे में लिया

अब बारी विशाल की थी. बाबा ने विशाल से पूछा कि तुम्हारे पास कितने पैसे हैं. विशाल ने खुद के पास 4 हजार रुपए होने की बात कही. तब उसने कहा कि तुम भी अपने पैसे डबल करवा सकते हो.जैसे इसने किया ठीक वैसे तुम अपने पैसे इसे पकड़ा दो. फिर आंखें बंद करके भगवान पर भरोसा करते हुए चार कदम चलो तो तुम्हारे पैसे भी डबल हो जाएंगे. इसमें शर्त सिर्फ इतनी है कि तुम्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना है. विशाल धनकर झांसे में आ गया था इसलिए उसने भी वैसा ही किया. आंखें बंदकर वो कुछ कदम आगे ही बढ़ा था कि उसे कुछ शंका हुई. उसने मुड़कर देखा तो वह दोनों व्यक्ति गायब मौके पर नहीं थे और भाग चुके थे.