Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांगो में तेजी से फैल रहा है इबोला का प्रकोप आईआरजीसी के आतंकवादियों को लेबनान भेज रहा है ईरान हिजबुल्लाह के अड़े रहने के बाद भी इजरायल और लेबनान की चर्चा हॉर्मुज जलडमरूमध्य की अड़चन के विकल्प तलाशने का काम तेज पाकिस्तान की अग्रिम चौकी पर घातक हमला नेशन वांट्स टू नो, मेरे सवालों का जवाब दो Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द...

Durg News: दुर्ग में हनुमान मूर्ति हटाने पर भारी बवाल, हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

दुर्ग भिलाई: शुक्रवार को दुर्ग भिलाई में हिंदू संगठनों ने बवाल काटा है. यह विरोध प्रदर्शन भिलाई के योगा गार्डन से हनुमान जी की प्रतिमा हटाने के विरोध में किया गया है. इस मामले में हिंदू युवा मंच और अन्य हिंदू संगठनों ने भिलाई नगर निगम का जोरदार घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने निगम आयुक्त, जोन आयुक्त और महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

भगवान हनुमान की मूर्ति हटाने पर विवाद

हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पहले रातों-रात गार्डन में प्रतिमा स्थापित की गई थी. अगले ही दिन निगम की टीम मौके पर पहुंची और प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान पहले कुछ लोगों ने 24 घंटे के भीतर प्रतिमा हटाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वे अपने रुख से पीछे हट गए. अब बजरंग दल और स्थानीय लोग प्रतिमा को उसी स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

भिलाई नगर निगम में सख्त सुरक्षा

घेराव के चलते नगर निगम परिसर पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपनटे के इंतजाम कर लिए गए हैं.

विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम के मुख्य द्वार पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और जमकर नारेबाजी की. हिंदू युवा मंच के नगर अध्यक्ष डॉ. सुदीप ने आरोप लगाया कि निगम द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर हटाया गया, जो आस्था पर आघात है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने और जल्द कार्रवाई की मांग की है.