Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

शहडोल में 7 दिसंबर से क्रिकेट का महासंग्राम, 7 संभाग से पहुंचेंगी दिग्गज टीमें

शहडोल: दिसंबर में कड़ाके की ठंड के बीच शहडोल संभाग में क्रिकेट का महासंग्राम होने वाला है. जिसमें मध्य प्रदेश के महानगरों की दिग्गज टीमें शामिल हो रही हैं. इसको लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं. मैदान तैयार है और इंतजार केवल टीमों के पहुंचने के बाद मुकाबला शुरू होने का है. शहडोल के मैदान में मैचों की शुरुआत 7 दिसंबर से होगी, जो 24 दिसंबर तक चलेगी. ये मैच अलग-अलग जगह पर एमपीसीए के तहत आयोजित किए जा रहे हैं. जिसमें से 7 मैच शहडोल के ग्राउंड में होने हैं.

अंडर-15 और अंडर 18 के होंगे कई मैच

शहडोल संभागीय क्रिकेट संघ के सचिव अजय द्विवेदी बताते हैं कि “इस बार शहडोल संभागीय मुख्यालय में एम एम जगदाले अंडर-15 डिविजनल ट्रॉफी के कई मैचेज होने हैं. इसके अलावा हीरालाल गायकवाड ट्रॉफी अंडर 18 इंटर डिविजन ट्रॉफी के भी 2 मुकाबले यहां होने हैं. कुल मिलाकर इस कड़ाके की ठंड के बीच दिसंबर के पूरे महीने, इस बार शहडोल में क्रिकेट की गर्मी देखने को मिलेगी.”

7 संभाग की टीम पहुंचेगी शहडोल

एम एम जगदाले अंडर 15 इंटर डिविजनल ट्रॉफी के मैच 7 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे. जिसमें टोटल 5 मैच होने हैं. इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इस दौरान प्रदेश के 7 संभाग की टीम शहडोल आने जा ही है. जिसमें नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर और मेजबान शहडोल शामिल है. इसके साथ ही हीरालाल गायकवाड ट्रॉफी अंडर 18 इंटर डिविजनल ट्रॉफी के भी 2 मैच होंगे. वहीं, फाइनल मुकाबला 24 दिसंबर को आयोजित होगा.

प्रत्येक टीम के पास 4 मैच

डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजय द्विवेदी बताते हैं कि “खिलाड़ियों के लिए इस बार बहुत ही अच्छा फॉर्मेट तैयार किया गया है. इसके पहले किसी टीम को 2 तो किसी टीम को 3 मैच खेलने के मौके मिलता था, लेकिन इस बार सभी टीम को 4 मैच खेलने की मौकी मिल रहा है, जो खिलाड़ियों के लिए बहुत ही अच्छा अवसर है. इससे वे अपने प्रदर्शन को दिखा सकेंगे और क्रिकेट में एक लंबा रास्ता तय कर सकेंगे.”