Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

पंजाब में भयानक हादसा! नेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत

काठगढ़: काठगढ़ हलके के पास किशनपुर भरथला गांव में सड़क हादसा होने के कारण नेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत हो गई। मृतक की पहचान किशनपुर भरथला निवासी हिमांशु शर्मा उर्फ ​​अंश के रूप में हुई है। उक्त खिलाड़ी दो बहनों का इकलौता भाई था। सड़क हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

इस बारे में जानकारी देते हुए किशनपुर भरथला निवासी रविंदर कुमार रवि ने बताया कि उनके भाई पंडित देवी दयाल का इकलौता बेटा और दो बहनों का भाई हिमांशु शर्मा उर्फ ​​अंश (19) चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित डी.ए.वी. कॉलेज में बी.ए. फर्स्ट ईयर में पढ़ता था और रोज की तरह मोटरसाइकिल पर गांव से चंडीगढ़ जा रहा था, लेकिन जब वह दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ के पास गांव संगतपुरा पहुंचा तो सी.टी.यू. की तेज रफ़्तार बस ने उसे टक्कर मार दी और गंभीर चोटें लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट टूटकर नौजवान के सिर में जा लगा। उन्होंने बताया कि हिमांशु शर्मा एम.आर. सिटी स्कूल, बलाचौर में किक बॉक्सिंग का टैलेंटेड खिलाड़ी था और वह गोल्ड मेडल विनर था। नौजवान की कम उम्र में अचानक हुई मौत से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। नौजवान का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में कर दिया गया है।