Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Punjab के इस Hotel में पुलिस की Raid से मचा हड़कंप, मालिक सहित 10 गिरफ्तार

बठिंडा : पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में रेड की जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, बठिंडा पुलिस ने शहर के पेरिस हिल्टन होटल में अचानक छापा मारकर संदिग्ध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। होटल में किटी पार्टी आयोजित होने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस आड़ में गैर-कानूनी काम चल रहे हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक पंकज, उसके एक सहयोगी सहित कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में कुछ महिलाओं से भी पूछताछ की गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं से जुड़े तथ्यों की भी कानूनी रूप से जांच जारी रहेगी।

पुलिस को शक था कि किटी पार्टी के नाम पर आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। यानी कि सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि संबंधित महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि होटल में अवैध गतिविधियां चलने खबरे मिल रही थी। छापेमारी करने पर सभी तथ्यों की पुष्टि का जी रही है। इस मामले में अवैध गतिविधि से संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।