Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

जयपुर में भीषण सड़क हादसा! ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार कार की ट्रेलर से जोरदार टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के जयपुर से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. यहां दौसा-मनोहरपुर NH-148 पर तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर को टक्कर मार दी. ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ. इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा है. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

जानकारी के मुताबिक, रायसर थाना क्षेत्र रतनपुरा क्रेशर के पास ये हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं घायलों को भी नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. मामले की जांच जारी है.

चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. मौके पर चीख पुकार मच गई. जैसे ही आस-पास के लोगों ने हादसा देखा, वो तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे.

तीन कारें आपस में भिड़ीं

वहीं, शनिवार को जयपुर के जेएलएन मार्ग पर एक साथ तीन कारें आपस में भिड़ गईं. अचानक ब्रेक लगाने के चलते एक-दूसरे के पीछे चल रही कारें आपस में टकरा गईं. हादसे में कार सवारों को मामूली चोट आईं. एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से हटवाकर रुके ट्रैफिक को चालू करवाया.

अचानक लगाए कार के ब्रेक

पुलिस ने बताया- हादसा रात करीब 8:15 बजे जेएलएन मार्ग पर ओटीएस चौराहे के पास हुआ. ट्रैफिक गांधी सर्किल से मालवीय नगर की तरफ जा रहा था. सरस पार्लर की ओर जाते समय किसी वाहन को बचाने के चलते कार सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए. कार के रुकते ही पीछे आ रही दूसरी कार ने उससे भीड़ गईं. टक्कर लगते ही पीछे से आ रही तीसरी कार भी उनमें जा घुसी. एक के बाद एक तीनों कारें एक-दूसरे से आपस में जा भिड़ी.

ब्रेक लगाने से एक के बाद एक भिड़ी तीनों कार के बोनट व डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गई. कारों के आपस में टकराने के चलते उनमें सवार लोगों के मामूली चोटें आईं. एक्सीडेंट की सूचना पर एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से हटवाया. पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाधित ट्रैफिक को चालू करवाया.