Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamar Murder Case: रांची के तमाड़ में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा; जमीन विवाद में आरोपी गिरफ्तार Hazaribagh News: ओकनी तालाब के अस्तित्व पर संकट; प्रदूषित पानी से मर रहे जलीय जीव, प्रशासन सख्त New RIMS Director Ranchi: रिम्स में अब मरीजों को बाहर से नहीं खरीदनी होगी दवाएं, नए निदेशक की पहली प... JSSC Teacher Recruitment 2016: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विवाद पर JSSC ने सौंपी रिपोर्ट; 1 अगस्त को अ... Garhwa Elephant Attack: गढ़वा में जंगली हाथियों का कहर; रंका में एक की मौत, कई घर किए ध्वस्त Bokaro Crime News: बोकारो में नशे में धुत बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या; टांगी से मारकर उतारा मौत ... Latehar News: अवैध खनन के जानलेवा गड्ढे बने मुसीबत; लातेहार में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा Ranchi Crime News: सिल्ली में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव; मची सनसनी, पुलिस शिनाख्त मे... Pulse Polio Campaign Jharkhand: झारखंड में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान; 61 लाख से अधिक बच्चों... Deoghar Health News: देवघर में लाखों की बाइक एम्बुलेंस बनी कबाड़; जसीडीह सीएचसी में धूल फांक रहे सरका...

जालंधर में मेन फाटक होगा बंद! ट्रैफिक के लिए तैयार होगा यह नया रूट

जालंधर : जालंधर में करोल बाग इलाके के रेलवे फाटक को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे टीम इस समय फाटक और आसपास के रूट का सर्वे कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह फाटक घनी आबादी के बीच होने और सड़क के संकरे होने के कारण लंबे समय से ट्रैफिक जाम का कारण बना हुआ है। हर दिन हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं और फाटक अक्सर बंद होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी वजह से इसे बंद करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। रेलवे के सर्वे में इस रूट पर मौजूद कोट राम दास फाटक का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

फाटक बंद होने के बाद वाहनों को नई बनी सर्विस लेन के जरिए लद्देवाली फ्लाईओवर की तरफ मोड़ा जाएगा। यह नया रास्ता हाईवे अथॉरिटी द्वारा तैयार किया जा रहा है और इसके बन जाने के बाद ट्रैफिक दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।

लद्देवाली फ्लाईओवर से लोग आसानी से यूनिवर्सिटी रोड, करोल बाग और आसपास की कॉलोनियों की तरफ जा सकेंगे। रेल विहार, करोल बाग, लद्देवाली और पंजाबी यूनिवर्सिटी, रंधावा कॉलोनी, बसंत हिल, करोल बाग एक्सटेंशन व नई बन रही कॉलोनियां के निवासियों को इस बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आगे आने वाले समय में इस रेल लाइन पर पड़ने वाले अन्य व्यस्त फाटकों को भी बंद करने पर विचार किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।