Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर

DHBVN कर्मचारियों के कहने पर खंभे पर चढ़ा प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन, करंट लगने से हुई मौत

गुड़गांव: बिजली की लाइन में हुए फाल्ट को रिपेयर करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों ने एक प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन को खंभे पर चढ़ा दिया। बिजली की लाइन से करंट लगने से उसकी मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोहना सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर बिजली निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक, सोहना के गांव सांचौली में 28 नवंबर की रात को बिजली की लाइन में फाल्ट आ गया था। ऐसे में लोगों ने इसकी शिकायत बिजली निगम में दी। बताया जा रहा है कि बिजली निगम के लाइनमैन नवीन ने स्वयं मौके पर आने की बजाय गांव भिरावटी के रहने वाले हरपाल (31) को मौके पर जाकर फाल्ट ठीक करने के लिए कह दिया। आरोप है कि जब हरपाल बिजली की 11 हजार केवी की लाइन पर काम करने के लिए गया तो उस वक्त बिजली निगम के कर्मचारियों ने लाइन से करंट नहीं काटा। ऐसे में हरपाल जब फाल्ट रिपेयर करने के लिए खंभे पर चढ़ा तो उसे करंट लग गया और वह नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, आज ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के लाइनमैन नवीन व फोरमैन उस्मान द्वारा बिजली के फाल्ट रिपेयर कराने के लिए हरपाल को ही बुलाया जाता था। ऐसे में यह घटना बिजली निगम के कर्मचारियों के कारण ही घटित हुई है। इस पर ग्रामीणों ने बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सोहना सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।