Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में डॉक्टर से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार: जमीन सौदे के विवाद में दी थी जान से मा... रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव: शिवजी, हनुमानजी और साईं बाबा की प्रतिमाएं खंडित;... सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की बिगड़ी तबीयत: इलाज के लिए दर-दर भटके परिजन, लिवर में सूजन और संक्र... दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी... नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान

रामानुजगंज में बाइक सवार दो युवकों को कुचल कर ट्रक चालक फरार, गांव से खरीदारी करने आए थे शहर

बलरामपुर: रामानुजगंज थाना क्षेत्र में शहर से महज तीन किलोमीटर दूर वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर पल्टन घाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें चाचा भतीजा इसकी चपेट में आ गए. चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है.

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला

रामकेवल मानिकपुरी और उसका भतीजा शिवप्रसाद मानिकपुरी रामानुजगंज में खरीदारी करने आए हुए थे और देर शाम अपने गांव लावा वापस लौट रहे थे. उसी दौरान वाड्रफनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी और फरार हो गए. इस घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. आननफानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में ले जाया गया. जहां रामकेवल मानिकपुरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घायल युवक को रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

केस दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

रामानुजगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक शिवशरण पैकरा ने बताया कि मामले में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच किया जा रहा है. मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार ट्रक चालक की पहचान और तलाश में टीम जुटी हुई है.