Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

दिल्ली के प्रदूषण पर अप्रवासी भारतीय की अपील

 लंदन में रहने वाले भारतीय टेक प्रोफेशनल कुनाल कुशवाहा ने दिल्ली के प्रदूषण पर दर्द भरी अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि दिल्ली की हवा इतनी खराब हो चुकी है कि यहां कुछ दिनों का ठहराव भी सांस लेना मुश्किल बना देता है।

 

कुनाल ने दिल्लीवासियों से भावुक होकर कहा कि अगर जरूरत पड़े तो कर्ज लेकर भी शहर छोड़ दें, क्योंकि यहां की खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अब इंसानों के रहने लायक नहीं रह गई है।

 

उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में ही पले-बढ़े और पढ़े हैं, इसलिए पहले उन्हें लगता था कि लोग यहां बिना मास्क घूमते हैं, मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो हालात उतने भी बुरे नहीं होंगे। लेकिन असलियत का एहसास उन्हें तब हुआ जब कई साल लंदन की साफ हवा में रहने के बाद हाल ही में दिल्ली आए।

 

कुनाल लिखते हैं,

 

“मैं सोचता था दिल्ली का AQI कितना बुरा होगा? बुरा तो था, लेकिन इसका असर कभी इतनी तीव्रता से महसूस नहीं हुआ था। लेकिन इस बार समझ आ गया कि हालात कितने खराब हैं। जैसे ही विमान से दिल्ली उतरा, हवा में प्रदूषण का स्वाद और गंध महसूस हुई। AQI 200 ने ही हालत खराब कर दी – गले में दर्द, छाती में चुभन… ऐसा लगा जैसे फेफड़ों में सूई चुभ रही हो। मैं सचमुच महसूस कर पा रहा था कि प्रदूषण शरीर में घुस रहा है।”

 

उन्होंने कहा कि यह संकट मामूली नहीं बल्कि गंभीर है और लोगों की प्राथमिकता शहर छोड़ना होनी चाहिए। यहां तक कि उन्होंने दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों में प्रॉपर्टी खरीदने से भी मना कर दिया।

 

कुनाल ने पोस्ट में आगे लिखा,

 

“कृपया अपनी भलाई के लिए इस शहर से निकल जाएं। यहां घर खरीदने का कोई मतलब नहीं। मुंबई भी ऐसी ही स्थिति में है। अगर आपके पास विकल्प है तो अपना काम और परिवार लेकर कहीं और बस जाएं। मैंने अपनी यात्रा आधी कर दी है और मैं कल ही दिल्ली छोड़ रहा हूं।”

 

कुनाल की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है – कुछ लोग उनके दर्द को समझ रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि हर किसी के पास शहर छोड़ने का विकल्प नहीं होता।

 

लेकिन एक बात साफ है – दिल्ली की हवा अब सिर्फ आंकड़ों में नहीं, लोगों की सांसों में भी घाव दे रही है।